लाइव न्यूज़ :

जब तक कृषि कानूनों की विदाई नहीं, तब तक आंदोलन में ढिलाई नहीं!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: December 7, 2020 19:56 IST

भारत बंद हमारा शांतिपूर्ण आह्वान है, सबसे अपील है कि इसे ज़ोर-ज़बरदस्ती से न करें, राजनीतिक दलों ने जो हमारा समर्थन किया है उसके लिए उनका धन्यवाद.

Open in App
ठळक मुद्देकिसान आंदोलन में शामिल होने के लिए आएं तो अपना झंडा घर छोड़कर आएं. गांवों में धर्म-कर्म में विश्वास रखने वाले किसानों की संख्या सर्वाधिक है.

जब तक कृषि कानूनों की विदाई नहीं, तब तक आंदोलन में ढिलाई नहीं, इस तर्ज पर किसान आंदोलन आगे बढ़ रहा है.

जिस तरह से किसान आंदोलन को विभिन्न क्षेत्रों से समर्थन मिल रहा है, उसे देखते हुए यदि समय रहते केन्द्र सरकार ने सही रास्ता नहीं तलाशा तो पीएम मोदी सरकार को अनेक प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष नुकसान होंगे, जिसके संकेत पूर्व कृषि मंत्री शरद पवार ने भी दिए हैं.

इस आंदोलन से विपक्ष को कितना फायदा होगा, यह कहना तो मुश्किल है, लेकिन बीजेपी को अच्छा-खासा नुकसान हो सकता है.वजह? आज भी गांवों में धर्म-कर्म में विश्वास रखने वाले किसानों की संख्या सर्वाधिक है और श्रीराम मंदिर आंदोलन के बाद शहरी पार्टी बीजेपी को इसीलिए गांवों में बड़ा आधार भी मिला है.

आज जो बीजेपी की ताकत नजर आ रही है, उसमें उस आंदोलन का बहुत बड़ा योगदान है. लेकिन, अब यह साफ होता जा रहा है कि पीएम मोदी सरकार का फोकस, जनता और किसान नहीं हैं, अपने और अपनों के सियासी हित हैं.

आज भले ही किसान आंदोलन का भाजपाई खुलकर साथ नहीं दे पा रहे हों, लेकिन ज्यादातर मौन हैं, खुलकर मोदी सरकार के साथ भी नहीं खड़े हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि जो कुछ हो रहा है उसका बहुत बड़ा नुकसान पार्टी को होगा. उनके सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि कृषि कानूनों से किसानों को फायदा है और किसानों को बिचैलियों से मुक्ति मिलेगी, तो उन्हें संपूर्ण संरक्षण देने वाला एमएसपी कानून क्यों नहीं बनाया जा रहा है?  

टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शनपंजाबहरियाणाउत्तर प्रदेशनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: कोलकाता रैली में मोदी का सख्त संदेश, 'अब हर अपराधी का हिसाब होगा!'

भारत'भर्ती घोटाला चोलबे न', बंगाल में गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

भारत4 मई को नतीजे आने के बाद TMC गुंडों को छुपने की जगह नहीं मिलेगी?, पीएम मोदी बोले- दीया भी बुझने से पहले थोड़ा फड़फड़ा रहा, वीडियो

ज़रा हटकेप्रथम स्थान पर 30 छात्रा?, कस्तूरबा गांधी विद्यालय की पहले बैच की सभी छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

भारत अधिक खबरें

भारतआप के 7 सांसद और राज्यसभा में बहुमत से 18 सीट दूर NDA?, पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 पर क्या होगा असर

भारतगर्म हवा के गुंबद से बढ़ता धरती का तापमान 

भारतसड़क एक, पर तमाशा करने वाले अनेक

भारतराघव चड्ढा के दावों के कुछ घंटों बाद स्वाति मालीवाल ने भी छोड़ी AAP, अरविंद केजरीवाल के घर पर 'हमले' को याद किया

भारतबनारस और लखनऊ यूनिवर्सिटी में थम नहीं रही रैगिंग की शिकायतें, यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन की एंटी रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट से हुआ खुलासा