लाइव न्यूज़ :

संपादकीयः आखिर कब खत्म होगा ऊंच-नीच का भेदभाव

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: August 17, 2022 15:24 IST

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के अनुसार, अनुसूचित जातियों के साथ अपराध के मामलों में वर्ष 2019 में 7.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। 

Open in App

ऊंची जाति के अध्यापक के मटके से महज पानी पी लेने के कारण एक दलित बच्चे को इतना पीटना कि उसकी मौत हो जाए, स्तब्ध कर देता है। यह घटना दिखाती है कि आजादी के 75 वर्षों बाद भी, समानता के तमाम नारों-दावों के बावजूद, हम अभी तक सामाजिक विषमता को दूर नहीं कर पाए हैं। बताया जाता है कि राजस्थान के जालौर में एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले नौ वर्षीय छात्र इंद्र मेघवाल का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने स्कूल के एक सवर्ण अध्यापक के लिए अलग से रखे हुए मटके से पानी निकाल कर पी लिया था। उस मासूम बच्चे को यह पता भी नहीं रहा होगा कि वह उस मटके से पानी पीकर कोई ‘अपराध’ कर रहा है, जिसकी कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी होगी। 

बताया जाता है कि आरोपी अध्यापक छैल सिंह ने इंद्र को इतना पीटा कि 23 दिन तक अस्पतालों में रखे जाने के बाद 13 अगस्त को उसकी मौत हो गई। किसी भी संवेदनशील मनुष्य की यह सोच कर ही रूह कांप सकती है कि कोई इतना निर्दयी कैसे हो सकता है कि किसी मासूम बच्चे को इतनी बुरी तरह से पीटे कि उसकी मौत ही हो जाए! हालांकि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना की निंदा करते हुए मामले की त्वरित जांच कराने और मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराने का आदेश दिया है, लेकिन यह घटना दिखाती है कि ऊंच-नीच का भेदभाव अभी भी कितनी गहराई तक हमारे समाज में जड़ें जमाए हुए है। सरकार द्वारा संसद में दी गई जानकारी के अनुसार वर्ष 2018-2020 के दौरान देश में दलितों पर अत्याचार के 129000 मामले दर्ज हुए थे। इसमें सर्वाधिक मामले उत्तर प्रदेश में दर्ज हुए और इसके बाद बिहार तथा मध्यप्रदेश का नंबर था। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के अनुसार, अनुसूचित जातियों के साथ अपराध के मामलों में वर्ष 2019 में 7.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। 

साल 2018 में जहां 42793 मामले दर्ज हुए थे, वहीं 2019 में 45935 मामले सामने आए। यह भी हकीकत है कि उत्पीड़न के सारे मामले दर्ज नहीं हो पाते हैं, क्योंकि उत्पीड़न करने वाले के रौबदाब और धमकियों के कारण सभी उत्पीड़ित थाने तक जाने का साहस नहीं जुटा पाते और कई बार तो शिकायत दर्ज भी नहीं की जाती, मामले को दबा दिया जाता है। बहरहाल, दर्ज मामलों की संख्या भी कम नहीं है और विडंबना यह है कि यह हमारी राष्ट्रीय राजनीति की बहस या चर्चा का विषय भी नहीं बन पाता। यह सही है कि ऐसे अपराधों के खिलाफ कानून में दंड के प्रावधान हैं, लेकिन इसके बावजूद अगर इन पर रोक नहीं लग पा रही है तो इससे पता चलता है कि इस संबंध में जनजागृति की जरूरत है और सभी दलों के नेताओं को भी ऐसे अपराधों के खिलाफ ठोस रवैया अपनाते हुए मजबूती के साथ सामने आना होगा।

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?

क्राइम अलर्टअलवर में दोस्त की पत्नी से और दिल्ली में अधिकारी की बेटी से बेहोश कर किया रेप?, लॉकर खुलवाने के लिए 22 वर्षीय लड़की के शरीर को सीढ़ियों से नीचे घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi Rape Case: IRS अधिकारी की बेटी से बलात्कार फिर की हत्या, घरेलू नौकर राहुल मीणा को पुलिस ने दबोचा; केस में चौंकाने वाला खुलासा

क्राइम अलर्टअलवर में विवाहिता से रेप के बाद दिल्ली पहुंचा राहुल मीणा और अधिकारी की बेटी से रेप कर मार डाला, पुलिस ने किए कई खुलासे

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत अधिक खबरें

भारतभीड़ की टेंशन खत्म! समर वेकेशन का सफर होगा सुहाना, रेलवे चलाएगा 18,262 स्पेशल ट्रेनें

भारतपवन खेड़ा को नहीं मिली राहत, गुवाहाटी HC ने खारिज की जमानत याचिका, सीएम हिमंता की पत्नी से जुड़ा है मामला

भारतपहलगाम नरसंहार के एक साल बाद भी नहीं खुले बैसरन वैली, डोनवान घाटी और चंदनवाड़ी, सिर्फ दावे ही दावे बाकी

भारतSonamarg: 2026 की पहली तिमाही में सोनमर्ग में पर्यटकों की संख्या 2 लाख के करीब, पहलगाम में एक साल में आने वालों का आंकड़ा 10 लाख के पार

भारतअच्छे कामों के लिए नौकरशाही की हौसला अफजाई भी जरूरी