लाइव न्यूज़ :

संपादकीय: अपार संभावनाओं  से भरा है नया वर्ष  

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 1, 2019 06:04 IST

सीमा पर बुनियादी ढांचों का मजबूत जाल नए साल में बन जाएगा. भारत अपनी मारक क्षमता बढ़ाने के लिए कई मिसाइलों का परीक्षण करने की तैयारी में है.

Open in App

स्वागत 2019. हर नया वर्ष चुनौतियों का होता है तो उम्मीदों की किरणों भी रोशनी बिखेरती हैं. 2019 चुनौतियों का है तो अपार संभावनाओं का भी वर्ष है. 2018 जाते-जाते कई ऐसे यादगार पल दे गया जो उत्साह, उमंग एवं ऊर्जा जगाते हैं, उज्‍जवल भविष्य का संकेत देते हैं. दिसंबर 2018 में भारतीय लोकतंत्र की परिपक्वता एक बार फिर साबित हुई.

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र की गहरी होती जड़ों का परिचय मिला तो जीएसटी की दरों में परिवर्तन कर जनता के हितों के अनुकूल कदम उठाए गए. मेलबोर्न के तीसरे क्रिकेट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को मात देकर भारत ने श्रृंखला में अजेय बढ़त बना ली. पेट्रोल-डीजल की लगातार गिरती कीमतों से भी आम आदमी ने राहत की सांस ली. 2019 भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. नए साल में दुनिया एक बार फिर लोकसभा तथा विभिन्न राज्यों में होनेवाले विधानसभा चुनावों में भारत में लोकतंत्र की असीम शक्ति से परिचित होगी. यह भी तय है कि जीएसटी के मोर्चे पर खुशखबरी मिलेगी तथा पेट्रोल-डीजल और सस्ता हो जाएगा.

साल की शुरुआत में सिडनी में चौथा क्रिकेट टेस्ट मैच है. इस वक्त जिस मारक क्षमता के साथ भारतीय खिलाड़ी खेल रहे हैं, उससे नए साल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला जीतने की खबर मिलने के आसार प्रबल हैं. दिसंबर में पूरा देश भीषण ठंड से कांप रहा है लेकिन परंपरागत तरीकों से मौसम का आकलन करने वाले इसे नए साल में अच्छे मानसून का शगुन मान रहे हैं. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट तथा अच्छे मानसून की संभावना हमारी अर्थव्यवस्था के लिए शुभ संकेत हैं.

हमारी अर्थव्यवस्था की बुनियाद जीएसटी तथा नोटबंदी के असर से उबरकर ठोस बुनियाद पर खड़ी हो गई है तथा नए साल में उसके 8 प्रतिशत की दर से रफ्तार पकड़ने की संभावनाएं उज्‍जवल हैं. घरेलू मोर्चे पर पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद तथा नक्सलवाद पर 2018 में जमकर प्रहार हुआ. कश्मीर में आतंकवाद खत्म करने के लिहाज से नया वर्ष अच्छी खबरें दे सकता है. इसी तरह दम तोड़ते नक्सलवाद के खिलाफ नया वर्ष निर्णायक साबित हो जाए तो आश्चर्य नहीं. सैन्य मोर्चे पर देश निरंतर मजबूत होता जा रहा है.

सीमा पर बुनियादी ढांचों का मजबूत जाल नए साल में बन जाएगा. भारत अपनी मारक क्षमता बढ़ाने के लिए कई मिसाइलों का परीक्षण करने की तैयारी में है. अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नया साल ढेरों खबरें देगा. नए  वर्ष में चुनौतियां भी रहेंगी. लेकिन उनसे चिंतित होने की जरूरत नहीं है. देश हर चुनौती से निपटने में सक्षम है. इसी क्षमता के कारण देश की विकास यात्र 2019 में सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी.

टॅग्स :न्यू ईयरक्रिकेटइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेटSRH का तूफान, KKR को 65 रन से हराकर मचाया धमाल

क्रिकेटIPL Match 2026, KKR vs SRH Today: प्लेइंग-11 से लेकर पिच मिजाज तक, कब, कहां देखें कोलकाता और हैदराबाद के बीच महामुकाबला

भारत अधिक खबरें

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!