लाइव न्यूज़ :

डॉ. एस.एस. मंठा का ब्लॉग: धर्मनिरपेक्षता पर मंडराता खतरा

By डॉ एसएस मंठा | Updated: December 30, 2019 08:29 IST

जैसा कि सबको मालूम है, सीएए पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के धार्मिक आधार पर पीड़ित हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई धर्मावलंबियों को भारत की नागरिकता देने वाला कानून है. यह एक तथ्य है कि सीएए मुस्लिम विरोधी कानून नहीं है.

Open in App
ठळक मुद्देइसके बावजूद यदि आंदोलन हो रहा है तो क्या कारण हो सकता है?शरणार्थियों की समस्या से पहले से ही परेशान देश में जब और भी नए लोगों को आने की अनुमति मिलेगी तो क्या यहां के लोग प्रभावित नहीं होंगे? 

विश्वविद्यालय के छात्रों और आम आदमी का सड़कों पर निकल कर आंदोलन करना किसी भी देश के लिए चिंता की बात होनी चाहिए. खासकर जब वे किसी ऐसे कारण से प्रेरित हों जिसके बारे में उन्हें लगता हो कि यह उनके भविष्य को प्रभावित करेगा. यह शिक्षा से संबद्ध नहीं होने पर भी अगर छात्र सड़क पर उतर रहे हैं तो यह खतरे की घंटी है. निश्चित रूप से हिंसा और बर्बरता का किसी भी आंदोलन में कोई स्थान नहीं होना चाहिए और यह जहां भी हो उसकी निंदा की जानी चाहिए.

जैसा कि सबको मालूम है, सीएए पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के धार्मिक आधार पर पीड़ित हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई धर्मावलंबियों को भारत की नागरिकता देने वाला कानून है. यह एक तथ्य है कि सीएए मुस्लिम विरोधी कानून नहीं है.

इसके बावजूद यदि आंदोलन हो रहा है तो क्या कारण हो सकता है? कहने को तो कहा जा रहा है कि सीएए से किसी भी भारतीय को चिंतित होने की जरूरत नहीं है, लेकिन शरणार्थियों की समस्या से पहले से ही परेशान देश में जब और भी नए लोगों को आने की अनुमति मिलेगी तो क्या यहां के लोग प्रभावित नहीं होंगे? 

पूरे पूवरेत्तर, विशेषकर असम, त्रिपुरा के साथ प. बंगाल में इसे लेकर असंतोष है. घुसपैठियों की पहचान के लिए ही असम में एनआरसी की गई. अब सीएए से उनका एक बड़ा हिस्सा क्या वैधता नहीं पा जाएगा? उत्पीड़न कथित हो या वास्तविक, हर देश में धार्मिक, नस्लीय या राजनीतिक आधार पर कम-ज्यादा होता है.

भारतीय कानून के तहत कई समूहों जैसे तिब्बतियों और श्रीलंकाई तमिलों को आमतौर पर वैध शरणार्थी के रूप में स्वीकार किया जाता है. अमेरिका में भी शरणार्थियों के बारे में कानून हैं. वास्तव में प्रत्येक देश में वास्तविक शरणार्थियों और शरण पाने के इच्छुकों के लिए कानून होते हैं. फिर सीएए की क्या जरूरत थी?

पूवरेत्तर के लोग चिंतित हैं कि यह उनकी जनसांख्यिकी को प्रभावित करेगा और पहले से ही तनावग्रस्त क्षेत्र के संसाधनों पर और बोझ डालेगा. इसके अलावा यह भी सवाल है कि क्या इससे भारतीय संविधान का धर्मनिरपेक्ष स्वरूप बरकरार रह पाएगा?

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHindu Refugee On Pakistan: 'पाकिस्तान में मुसलमान हिंदू लड़कियों को उठाते हैं और धर्म परिवर्तन कराते हैं', नागरिकता मिलने पर बोली हिंदू शरणार्थी भावना

भारतवीडियो: पीओके के मुसलमानों को भारतीय नागरिकता के सवाल पर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह? देखिए

भारतब्लॉग: नागरिकता संशोधन अधिनियम पर कब तक रहेगा असमंजस, पारित हुए गुजर चुके हैं तीन साल!

भारतनागरिकता न मिलने के कारण 800 पाकिस्तानी हिंदू वापस लौट गए: रिपोर्ट

भारतयूपी के डॉ कफिल खान को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से मिली राहत, नागरिकता कानून पर दिया था भाषण

भारत अधिक खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?