लाइव न्यूज़ :

अमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 10, 2026 06:03 IST

अमेरिका और ईरान के बीच शुक्रवार को उच्च-स्तरीय वार्ता की मेजबानी करने जा रहे पाकिस्तान ने राजधानी इस्लामाबाद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देलेबनान पर किए गए इजरायली हमले वार्ता को निरर्थक बना सकते हैं।विदेश मंत्री इशाक डार को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करने वाला प्रस्ताव पेश किया।फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की वकालत की है। 

लाहौर: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के बाद कई पाकिस्तानी मीडिया संस्थानों और कराची चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केसीसीआई) ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की वकालत की है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की असेंबली में पीएमएल-एन के एक विधायक ने बृहस्पतिवार को सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और विदेश मंत्री इशाक डार को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करने वाला प्रस्ताव पेश किया। प्रस्तावित दो सप्ताह का युद्ध विराम होने से अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने राहत की सांस ली है।

अमेरिका और ईरान के बीच शुक्रवार को उच्च-स्तरीय वार्ता की मेजबानी करने जा रहे पाकिस्तान ने राजधानी इस्लामाबाद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। हालांकि, शीर्ष ईरानी नेतृत्व ने चेतावनी दी है कि लेबनान पर किए गए इजरायली हमले वार्ता को निरर्थक बना सकते हैं। देश वाशिंगटन और तेहरान के बीच एक महत्वपूर्ण मध्यस्थ के रूप में स्थापित हुआ।

पाकिस्तानी मीडिया के कुछ वर्गों ने दावा किया है कि ईरान-अमेरिका संकट में देश के राजनयिक हस्तक्षेप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए विचारणीय माना जाना चाहिए, उनका तर्क है कि इस्लामाबाद ने संभावित विनाशकारी युद्ध को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पाकिस्तान के नेतृत्व ने सैन्य तनाव बढ़ाने के बजाय संवाद को प्रोत्साहित करने वाली परिस्थितियाँ बनाने में मदद की।

पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार को अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली शांति वार्ता से पहले राजधानी में बुधवार को दो दिन की छुट्टी की घोषणा की। उपायुक्त इरफान नवाज मेमन ने बताया कि इस्लामाबाद जिला प्रशासन ने नौ और 10 अप्रैल (बृहस्पतिवार, शुक्रवार) को राजधानी में अवकाश घोषित किया है।

टॅग्स :नोबेल पुरस्कारईरानपाकिस्तानशहबाज शरीफPakistan Armyडोनाल्ड ट्रंपइजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

कारोबारज्वेलरी इंडस्ट्री काे ₹300000 कराेड़ का झटका लगेगा?, 20 उद्याेग पर असर और नौकरी खत्म होने के आसार?, पीएम की साेना न खरीदने की अपील पर बाेले ज्वेलर्स

भारतकेवल 2 गाड़ी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने काफिले का आकार किया कम, वीडियो

क्राइम अलर्ट40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी,  पाकिस्तानी गैंगस्टर शाहजाद भट्टी और डोगर गैंग से जुड़े सोशल मीडिया नेटवर्क की जांच, गोंदिया-चंद्रपुर से युवक अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका के ताजा खुलासों से एलियंस पर फिर छिड़ती बहस

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद कौन?, उपराष्ट्रपति वेंस या विदेश मंत्री रुबियो, व्हाइट हाउस डिनर में लोगों ने दी राय?

विश्वप्रकृति की त्रिमूर्ति: डेविड एटनबरो, सिल्विया अर्ल, जेन गुडऑल

विश्वएयरबस 330 विमान में 277 यात्री थे सवार, काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त टर्किश एयरलाइंस विमान में आग, सुरक्षित निकाले गए यात्री, वीडियो