लाइव न्यूज़ :

रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 10, 2026 14:04 IST

शुक्रवार 10 अप्रैल को बेटी के जन्म के एक महीने पूरे होने पर रणदीप ने इंस्टाग्राम पर लिन और अपनी नवजात बच्ची के साथ प्यारी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "हमारे जीवन का नया केंद्र।

Open in App
ठळक मुद्देरणदीप के पिता रणबीर हुड्डा के जन्मदिन के साथ ही पड़ा।मंगलवार 10 मार्च को उनके घर एक बच्ची का जन्म हुआ।दूसरी शादी की सालगिरह पर अपनी गर्भावस्था की घोषणा की थी।

नई दिल्लीः अभिनेता रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने अपनी बेटी का नाम न्योमिका हुड्डा रखा है। इंस्टाग्राम के माध्यम से उन्होंने यह जानकारी दी। रणदीप ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें लिन अपनी बेटी को गोद में लिए हुए हैं। दंपति ने 10 मार्च को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। अभिनेता रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने 29 नवंबर, 2025 को अपनी दूसरी शादी की सालगिरह पर अपनी गर्भावस्था की घोषणा की थी। मंगलवार 10 मार्च को उनके घर एक बच्ची का जन्म हुआ, जो रणदीप के पिता रणबीर हुड्डा के जन्मदिन के साथ ही पड़ा।

जन्म के एक महीने बाद रणदीप ने अपनी बेटी का नाम न्योमिका हुड्डा रखा। रणदीप हुड्डा ने बेटी का नाम न्योमिका हुड्डा बताया है। शुक्रवार 10 अप्रैल को बेटी के जन्म के एक महीने पूरे होने पर रणदीप ने इंस्टाग्राम पर लिन और अपनी नवजात बच्ची के साथ प्यारी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "हमारे जीवन का नया केंद्र। न्योमिका हुड्डा - दिव्य कृपा, स्वतंत्रता और आकाश की तरह असीम।"

न्योमिका नाम का अर्थ क्या है? 

न्योमिका नाम का गहरा अर्थ है, दिव्य कृपा, स्वतंत्रता और आकाश के समान असीमता। अपनी बेटी के आगमन की घोषणा करते हुए रणदीप ने बताया कि उनकी बेटी का जन्म उस दिन हुआ जो परिवार के लिए पहले से ही बहुत मायने रखता है। रणदीप ने अपने पिता रणबीर की गोद में बच्ची के साथ एक तस्वीर साझा की।

तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "दादा अर पोती नै जन्मदिन की घणिए बधाई हो। आज, जब मैं पिता बना हूँ, तो आपके प्रति मेरा आभार और भी गहरा हो गया है, पापा। और सबसे महत्वपूर्ण बात - लिन, मुझे पिता बनाने और हमारी नन्ही सी बेटी को इस दुनिया में लाने के लिए धन्यवाद। एक नन्ही सी बच्ची और जीवन भर का प्यार।"

टॅग्स :रणदीप हुड्डामणिपुरमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

ज़रा हटकेमहिला ने कुशीनगर एक्सप्रेस में बच्ची को जन्म दिया?, रेलवे कर्मचारियों, यात्रियों और नर्सों ने की मदद, वीडियो

कारोबारत्योहारों और छुट्टियों पर किराया बढ़ाकर यात्री से जमकर कमाई?, मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा-अवैध बुकिंग ऐप्स पर सख्ती करने की तैयारी?

क्राइम अलर्टदुबई से पहुंचे मुंबई?, सिगरेट के बड़े पैकेट में मोम के अंदर 3.15 करोड़ रुपये का सोना जब्त, 2 अरेस्ट

भारत'गलती से लग गया होगा मैडम सॉरी !': मुंबई मेट्रो में भीड़ के बीच महिला ने कथित तौर पर धक्का देने पर एक शख्स को पीटा, कहा- सुसाइड कर लो | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक आउटफिट में यशिका आनंद का ग्लैमरस फोटोशूट वायरल