लाइव न्यूज़ :

अविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 10, 2026 07:36 IST

युद्ध विराम की घोषणा होने के बाद भी वे इस तरह की धमकी से बाज नहीं आ रहे हैं. जरा सोचिए कि ऐसी स्थिति में ईरान कैसे अमेरिका पर भरोसा करे?

Open in App

शायर आसिम वास्ती का एक शेर है- ‘मेरी जुबान के मौसम बदलते रहते हैं, मैं आदमी हूं मेरा ए’तिबार मत करना!’ अमेरिका-इजराइल और ईरान के प्रसंग में इस वक्त जो कुछ भी चल रहा है, उसमें ये शेर बड़ा मौजूं बैठता है. अविश्वास का कोहरा इतना घना है कि उसमें विश्वास की तलाश कर पाना वाकई बहुत मुश्किल काम है. सबका अपना एजेंडा है और कोई अपने एजेंडे से जरा सा भी डिगने को तैयार नहीं है तो फिर समझौता होगा कैसे? सबसे बड़ी विडंबना तो यह है कि अमेरिका या ईरान समझौते के लिए जिस पाकिस्तान का कंधा इस्तेमाल कर रहे हैं, वह पाकिस्तान पूरी दुनिया में अपनी धोखेबाजी के लिए जाना जाता है. जो खुद ही अविश्वसनीय हो, उसे विश्वास की खोज का नायक बनाना मूर्खता के अलावा और क्या है? दरअसल अमेरिका ने पाकिस्तान को इस भूमिका में इसलिए रखा क्योंकि उसके प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना अध्यक्ष जनरल आसिम मुनीर ट्रम्प की चापलूसी की सारी हदें पार कर चुके हैं. अमेरिका को पाकिस्तान से बेहतर संदेशवाहक मिल भी नहीं सकता था.

इस जंग का सबसे प्रमुख हिस्सा इजराइल है लेकिन इजराइल को ही पाकिस्तान पर भरोसा नहीं है. शहबाज शरीफ ने युद्ध विराम की घोषणा करते हुए कहा कि युद्ध विराम की अवधि के दौरान लेबनान पर इजराइल हमला नहीं करेगा मगर कुछ ही देर बाद इजराइल ने कह दिया कि लेबनान का मसला युद्ध विराम में आता ही नहीं है! अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी अब यही राग अलाप रहे हैं. उनका कहना है कि ईरान को कोई गलतफहमी हुई होगी. लेबनान तो युद्ध विराम में शामिल ही नहीं है. सवाल है कि जब लेबनान का मसला युद्ध विराम में शामिल ही नहीं था तो फिर शहबाज शरीफ ने घोषणा क्यों की? क्या इजराइल से कोई बातचीत नहीं की गई या शरीफ ने दुनिया को धोखे में रखा? वैसे भारत में इजराइल के राजदूत रूवेन अजार ने तो साफ कह दिया कि उनका देश पाकिस्तान को विश्वसनीय देश ही नहीं मानता है!

इधर ट्रम्प की हालत यह है कि एक तरफ वे ईरान के साथ समझौते की बात करते हैं तो अगले ही पल धमकी देते हैं कि यदि ईरान ने बात नहीं मानी तो उसे मिटा देंगे. युद्ध विराम की घोषणा होने के बाद भी वे इस तरह की धमकी से बाज नहीं आ रहे हैं. जरा सोचिए कि ऐसी स्थिति में ईरान कैसे अमेरिका पर भरोसा करे? भरोसे की इसी कमी के कारण ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामनेई ने अपनी फौज से कहा है कि गोलीबारी रोक दें लेकिन उंगलियां ट्रिगर पर रखें.

मोजतबा की इस घोषणा ने निश्चय ही अमेरिका और इजराइल को आश्चर्यचकित कर दिया होगा क्योंकि ये दोनों ही मोजतबा की तलाश में हैं लेकिन वे मिल नहीं रहे हैं. कहां हैं, किसी को पता नहीं है लेकिन यह माना जा रहा है कि वे जहां भी हैं, बिल्कुल चुनिंदा लोगों के संपर्क में हैं क्योंकि ईरान में यह भरोसा करना मुश्किल है कि कौन इजराइली खुफिया एजेंसी मोसाद का एजेंट है और कौन नहीं है! कुल मिलाकर हर तरफ भरोसे का संकट है.

टॅग्स :ईरानपाकिस्तानसीजफायरअमेरिकाUS
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

विश्वअमेरिका के ताजा खुलासों से एलियंस पर फिर छिड़ती बहस

कारोबारज्वेलरी इंडस्ट्री काे ₹300000 कराेड़ का झटका लगेगा?, 20 उद्याेग पर असर और नौकरी खत्म होने के आसार?, पीएम की साेना न खरीदने की अपील पर बाेले ज्वेलर्स

भारतकेवल 2 गाड़ी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने काफिले का आकार किया कम, वीडियो

क्राइम अलर्ट40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी,  पाकिस्तानी गैंगस्टर शाहजाद भट्टी और डोगर गैंग से जुड़े सोशल मीडिया नेटवर्क की जांच, गोंदिया-चंद्रपुर से युवक अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद कौन?, उपराष्ट्रपति वेंस या विदेश मंत्री रुबियो, व्हाइट हाउस डिनर में लोगों ने दी राय?

विश्वप्रकृति की त्रिमूर्ति: डेविड एटनबरो, सिल्विया अर्ल, जेन गुडऑल

विश्वएयरबस 330 विमान में 277 यात्री थे सवार, काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त टर्किश एयरलाइंस विमान में आग, सुरक्षित निकाले गए यात्री, वीडियो