लाइव न्यूज़ :

Asian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 10, 2026 17:13 IST

Asian Boxing Championships 2026: मीनाक्षी हुडा (48 कि.ग्रा.), प्रीति पवार (54 किग्रा), प्रिया घंघास (60 किग्रा) और अरुंधति चौधरी (70 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीता है।

Open in App
ठळक मुद्देAsian Boxing Championships 2026: महिला वर्ग में सभी 10 भारतीय मुक्केबाजों ने पदक जीता।Asian Boxing Championships 2026: नरेंद्र (+90 किग्रा) को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।Asian Boxing Championships 2026: ओराज़बेक असिलकुलोव से 2-3 से हार गए।

उलानबटोर (मंगोलिया): भारत ने शुक्रवार को यहां एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के अपने यादगार अभियान का समापन पुरुषों के 50 किलोग्राम वर्ग में विश्वनाथ सुरेश के स्वर्ण पदक के साथ किया। विश्वनाथ ने फाइनल में दबदबा बनाते हुए जापान के दाइची इवाई को 5-0 से शिकस्त दी। विश्वनाथ सुरेश ने जापान के दाइची इवाई को शानदार जीत के साथ हराकर पुरुषों के 50 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। मंगोलिया में आयोजित एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत ने 16 पदकों के साथ अपना अभियान समाप्त किया। भारत पांच स्वर्ण पदकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर रहा।

कजाकिस्तान से एक कम है, लेकिन कुल मिलाकर सबसे अधिक पदक भारत के नाम रहे। विश्वनाथ ने जापान के इवाई को 5-0 से हराकर महाद्वीपीय प्रतियोगिता के इस संस्करण में स्वर्ण पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय पुरुष बन गए। सचिन सिवाच पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में कजाकिस्तान के ओराज़बेक असिलकुलोव से 2-3 से हार गए। ओराज़बेक असिलकुलोव मौजूदा विश्व चैंपियन हैं।

अन्य चार भारतीय पुरुष मुक्केबाज हर्ष चौधरी (90 किग्रा), आकाश (75 किग्रा), लोकेश (85 किग्रा) और नरेंद्र (+90 किग्रा) को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। महिला वर्ग में सभी 10 भारतीय मुक्केबाजों ने पदक जीता। मीनाक्षी हुडा (48 कि.ग्रा.), प्रीति पवार (54 किग्रा), प्रिया घंघास (60 किग्रा) और अरुंधति चौधरी (70 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीता है। 

जैस्मीन लैंबोरिया (57 किग्रा) और अल्फिया पठान (+80 किग्रा) ने रजत पदक जीता; और निकहत ज़रीन (51 किग्रा), अंकुशिता बोरो (65 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) और पूजा रानी (80 कि.ग्रा.) ने कांस्य पदक हासिल किया।

टीम के प्रदर्शन पर बोलते हुए, भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा, “भारतीय मुक्केबाजी और हमारी महिला मुक्केबाजों के लिए यह एक उल्लेखनीय अभियान रहा है, जिन्होंने चार स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया है। हमारी पुरुष टीम ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया।

विशेष रूप से युवा विश्व ने अपने स्वर्ण पदक से, जिसका प्रदर्शन हमारी प्रतिभाशाली टीम की ताकत को दर्शाता है। जो बात सबसे अलग है, वह है उभरती प्रतिभाओं की गहराई—पिछले विश्व चैंपियनशिप की तुलना में बदलावों के बावजूद, इस टीम ने महाद्वीप के कुछ सबसे मजबूत मुक्केबाजों के खिलाफ खिताब जीतते हुए जबरदस्त साहस और क्षमता का प्रदर्शन किया है। हम उभरती प्रतिभाओं की एक नई लहर और कई पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बड़े मंच पर कदम रखते हुए देख रहे हैं, जो भारतीय मुक्केबाजी के भविष्य के लिए बेहद शुभ संकेत है।”

टॅग्स :मुक्केबाजीBoxing Federation of Indiaदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

भारतVIDEO: उत्तम नगर से गुरुग्राम तक बारिश-ओलावृष्टि, लोगों को गर्मी से राहत

भारतकेवल 2 गाड़ी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने काफिले का आकार किया कम, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वअमेरिका के ताजा खुलासों से एलियंस पर फिर छिड़ती बहस

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद कौन?, उपराष्ट्रपति वेंस या विदेश मंत्री रुबियो, व्हाइट हाउस डिनर में लोगों ने दी राय?

विश्वप्रकृति की त्रिमूर्ति: डेविड एटनबरो, सिल्विया अर्ल, जेन गुडऑल