लाइव न्यूज़ :

संसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 10, 2026 13:06 IST

आप सांसद राघव चड्ढा ने संसद में उठाए गए कई जनहितैषी मुद्दों का संकलन पोस्ट किया और कहा कि आदरपूर्वक, जो लोग मेरे संसदीय प्रदर्शन पर सवाल उठा रहे हैं, मैं अपने काम से ही अपनी पहचान बनाऊंगा।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के अमर सिंह ने 100 प्रतिशत उपस्थिति के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।चड्ढा 96.7 प्रतिशत उपस्थिति के साथ भाजपा के सतनाम सिंह संधू के साथ दूसरे स्थान पर रहे।मालवा क्षेत्र के लोग सस्ते कैंसर उपचार के लिए बीकानेर तक ट्रेन से जाते हैं।

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व के साथ मतभेदों के बीच, राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर ‘‘आवाज उठाई, कीमत चुकाई’’ शीर्षक वाला एक वीडियो साझा किया। यह वीडियो संसद में उनके द्वारा विभिन्न मुद्दे उठाते हुए दिखाने वाली कई ‘क्लिप’ का संकलन है। चड्ढा ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक संदेश पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि संसद में उनका काम ही उनकी पहचान बनेगा। संसद के बजट सत्र के दौरान चड्ढा की उपस्थिति दूसरे स्थान पर है। कांग्रेस के अमर सिंह ने 100 प्रतिशत उपस्थिति के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।

चड्ढा 96.7 प्रतिशत उपस्थिति के साथ भाजपा के सतनाम सिंह संधू के साथ दूसरे स्थान पर रहे। चड्ढा ने संसद में उठाए गए कई जनहितैषी मुद्दों का संकलन पोस्ट किया और कहा कि आदरपूर्वक, जो लोग मेरे संसदीय प्रदर्शन पर सवाल उठा रहे हैं, मैं अपने काम से ही अपनी पहचान बनाऊंगा। वीडियो में चड्ढा पंजाब की कैंसर ट्रेन से संबंधित मुद्दों को उठाते हुए सुनाई दे रहे हैं।

मालवा क्षेत्र के लोग सस्ते कैंसर उपचार के लिए बीकानेर तक ट्रेन से जाते हैं। पोस्ट में संसद में सवाल पूछते हुए चड्ढा के कई अन्य वीडियो भी शामिल हैं। बजट सत्र में, पंजाब के सभी सांसदों में चड्ढा ने संसद में तीसरे सबसे अधिक प्रश्न (48) पूछे — सतनाम संधू (51 प्रश्न) और आम आदमी पार्टी के संदीप पाठक (49 प्रश्न) के बाद है।

पिछले सप्ताह आम आदमी पार्टी ने चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटा दिया। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक और कुलाधिपति अशोक मित्तल ने उनकी जगह ली। आम आदमी पार्टी ने चड्ढा पर पंजाब से संबंधित मुद्दों को न उठाने का भी आरोप लगाया, जहां से वे राज्यसभा सदस्य हैं। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर "आवाज उठाने की कीमत चुकानी पड़ी।"

टॅग्स :राघव चड्ढाAam Aadmi Partyपंजाबसंसद बजट सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारतRewari Municipal Council Poll 2026: बीजेपी की विनीता पिप्पल ने 21,000 वोटों के भारी अंतर से अध्यक्ष पद जीता, कांग्रेस-आप को झटके पर झटका?

भारत अधिक खबरें

भारतसरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठते प्रश्न

भारतशिक्षा और परीक्षा: साख बहाल करने का सवाल

भारतSummer Special Trains 2026: छुट्टियों में घर जाने की टेंशन खत्म, बिहार के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, शुरू की 3 नई स्पेशल ट्रेनें, यहाँ चेक करें पूरी लिस्ट

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव