लाइव न्यूज़ :

झलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

By बृजेश परमार | Updated: April 10, 2026 16:31 IST

अधिकारियों ने बताया कि बच्चे की पहचान राजस्थान के पाली जिले के गुंडनाला गांव के प्रवीण देवासी के पुत्र भागीरथ के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देउज्जैन जिले के बड़नगर थाना क्षेत्र के झालारिया गांव में हुई।प्रवीण देवासी का ढाई वर्ष का पुत्र भागीरथ खेलते समय खेत में बोरवेल में जा गिरा।आपरेशन शुरू किया गया है। बच्चे को नली के सहारे आक्सीजन पहुंचाई जा रही है।

बडनगरः मध्य प्रदेश के उज्जैन में गुरुवार को 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरे ढाई वर्षीय बच्चे को लगभग एक दिन बीत जाने के बाद भी नहीं बचाया जा सका है। शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार, बचाव अभियान पिछले 18 घंटों से जारी है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना उज्जैन जिले के बड़नगर थाना क्षेत्र के झालारिया गांव में हुई। अधिकारियों ने बताया कि बच्चे की पहचान राजस्थान के पाली जिले के गुंडनाला गांव के प्रवीण देवासी के पुत्र भागीरथ के रूप में हुई है।

झलारिया गांव के खेत में गुरुवार शाम को भेड चराने वाले प्रवीण देवासी का ढाई वर्ष का पुत्र भागीरथ खेलते समय खेत में बोरवेल में जा गिरा। देवासी का परिवार तीन दिन पूर्व ही यहां आया था। हादसे की जानकारी लगने पर थाना पुलिस पहुंची एवं रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया है। बच्चे को नली के सहारे आक्सीजन पहुंचाई जा रही है। स्थल पर एसडीआरएफ की टीम एवं संसाधन पहुंचा दिए गए हैं।

हादसा बडनगर तहसील मुख्यालय से 10किलोमीटर  उज्जैन की और हुआ है। उज्जैन रोड मुख्य मार्ग पर उप जेल से करीब तीन किलोमीटर अंदर झलारिया गांव है। तीन दिन पूर्व यहां राजस्थान के पाली जिला अंतर्गत गुडानला से भेड चराने प्रवीण देवासी परिवार के साथ आया था। गुरूवार शाम को परिवार अपने काम में लगा था और झलारिया से पलदूना गांव के रास्ते पर अय्यूब खान के खेत में खेल रहा था।

पास ही कुछ दूरी पर उसका पिता एवं परिवारजन भेडों की देख रेख कर रहे थे। इसी दौरान बच्चा खेत में मौजूद बोरवेल में जा गिरा। एसडीओपी महेन्द्रसिंह परमार के अनुसार घटना की सूचना शाम 7 से 7.30 बजे के बीच मिलने पर तत्काल पुलिस दल स्थल पर पहुंचा एवं एसडीआरएफ टीम और संसाधन मंगवाए गए।

बच्चा बोरवेल में करीब 60 फीट की गहराई पर फस गया है उसके आगे बोरवेल सकरा है एवं नीचे की गहराई में पानी की स्थिति है। बच्चे को बोरवेल में आक्सीजन के लिए नली डाल दी गई है । उसकी हलचल देखी जा रही है।

सूचना मिलने पर कलेक्टर रोशनकुमार सिंह एवं एसपी प्रदीप शर्मा घटनास्थल पहुंचे हैं। बकौल कलेक्टर रोशनकुमार सिंह स्थल पर एसडीआरएफ की टीम पहुंच चुकी है और उन्होंने अपना रेस्क्यू शुरू कर दिया है। स्थल पर आक्सीजन के साथ जेसीबी एवं पोकलेन मशीन भी मौजूद है। 

टॅग्स :उज्जैनमध्य प्रदेशमोहन यादवPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारतपीएम मोदी की अपील का सीएम डॉ. यादव यूं कर रहे पालन, Photos में देखिए सादगी

भारतसीएम डॉ. मोहन का एक्शन, सैकड़ों गाड़ियों का काफिला निकालने वाले सिंह को कारण बताओ नोटिस, वित्तीय अधिकार निरस्त

क्राइम अलर्टदिवंगत आध्यात्मिक गुरु महर्षि महेश योगी से जुड़े फाउंडेशन की जमीन ‘धोखाधड़ी’ से बिक्री मामले में ईडी ने तलाशी अभियान चलाया

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारत अधिक खबरें

भारतसमन्वय की राजनीति की जागती उम्मीद

भारतसरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठते प्रश्न

भारतशिक्षा और परीक्षा: साख बहाल करने का सवाल

भारतSummer Special Trains 2026: छुट्टियों में घर जाने की टेंशन खत्म, बिहार के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, शुरू की 3 नई स्पेशल ट्रेनें, यहाँ चेक करें पूरी लिस्ट

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान