लाइव न्यूज़ :

10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 10, 2026 16:57 IST

Gold Rate Today: मांग, परिवहन लागत आदि कई कारणों से ब्रांडों और शहरों में सोने की दरें अलग-अलग होती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देखुदरा बाजार में कीमतें बढ़ने के बावजूद वायदा बाजार में मंदी देखी जा रही है।पिछले बंद भाव से ₹1,520 प्रति 10 ग्राम अधिक है। 22 कैरेट सोने का भाव आज ₹1,40,400 प्रति 10 ग्राम है।

नई दिल्लीः एक दिन की सुस्ती के बाद सोने की कीमतों में फिर से तेजी देखी। आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,53,150 प्रति 10 ग्राम है, जो पिछले बंद भाव से ₹1,520 प्रति 10 ग्राम अधिक है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव आज ₹1,40,400 प्रति 10 ग्राम है, जिसमें ₹1000 प्रति 10 ग्राम से अधिक की अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिलचस्प बात यह है कि खुदरा बाजार में कीमतें बढ़ने के बावजूद वायदा बाजार में मंदी देखी जा रही है। मांग, परिवहन लागत आदि कई कारणों से ब्रांडों और शहरों में सोने की दरें अलग-अलग होती हैं।

सोने की कीमत

तनिष्क: 22 कैरेट सोने की कीमत ₹140,650 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,53,440 है।

जोयलुक्कास: 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,40,250 प्रति 10 ग्राम है।

कल्याण ज्वैलर्स: 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,40,250 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,53,000 है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा आज सोने के आभूषणों के सांकेतिक खुदरा विक्रय भाव इस प्रकार हैं:

शुद्ध सोना (999): ₹15031

22 कैरेट: ₹14670

18 कैरेट: ₹12175

14 कैरेट: ₹9695।

वित्तीय शेयरों में खरीदारी से बाजार में रौनक लौटी, सेंसेक्स 919 अंक उछला

वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को बैंकों में तगड़ी खरीदारी आने से बढ़कर बंद हुए। सेंसेक्स 918.60 अंक उछल गया जबकि निफ्टी में 275.50 अंक की बढ़त दर्ज की गई। विश्लेषकों के अनुसार, पश्चिम एशिया संकट नरम पड़ने की संभावना, अमेरिका-ईरान वार्ता की उम्मीदें और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे गिरकर 92.68 पर बंद

रुपये ने शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शुरुआत बढ़त खो दी और 17 पैसे टूटकर 92.68 (अस्थायी) पर बंद हुआ। अमेरिका-ईरान संघर्ष से जुड़े जोखिमों सहित वैश्विक तनाव के कारण रुपये की विनिमय दर में गिरावट आई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार वैश्विक अनिश्चितता के बीच आरबीआई द्वारा बैंकों के लिए प्रत्येक दिन के लिए ‘नेट ओपन पोजिशन’ (कुल विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों और देनदारियों का अंतर) 10 करोड़ डॉलर तक सीमित करने के निर्देश की समय-सीमा शुक्रवार को खत्म हो गई, जिसके कारण रुपये में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया।

टॅग्स :गोल्ड रेटचांदी के भावसोने का भावपटनाबिहारलखनऊचीनसिंगापुरदुबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: छुट्टियों में घर जाने की टेंशन खत्म, बिहार के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, शुरू की 3 नई स्पेशल ट्रेनें, यहाँ चेक करें पूरी लिस्ट

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

क्राइम अलर्ट2 चचेरी बहनों की हत्या, मृतका के नाजुक अंगों में खून जमा, बाएं हाथ की 3 उंगलियां कटी, जबड़ा निकला हुआ और फेफड़े की 4 हड्डियां टूटी मिली?, किसने की बर्बरता?

क्राइम अलर्टजमीन के लिए 2 बेटों ने मिलकर मां जिलवी देवी की गला रेतकर निर्मम हत्या की

भारतउत्तर प्रदेश में भारी बारिश-तूफान से 100 लोगों की मौत, प्रयागराज में 21, भदोही में 18, मिर्जापुर में 15, फतेहपुर में 10 की मौत, पेड़-बिजली के खंभे उखड़े और कई घर क्षतिग्रस्त

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

कारोबारपेट्रोल पंप मालिक ट्रैक्टर में 20 लीटर से अधिक डीजल नहीं दे रहे?, 15 जिलों में भटक रहे किसान

कारोबारमथुरा वृंदावन नगर निगमः ‘मेरो मथुरा’ ऐप की शुरुआत?, जानिए फायदे

कारोबार9 साल में 3,21,963 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड गन्ना मूल्य का भुगतान, नंबर-1 पर उत्तर प्रदेश, 2025-26 में 29.51 लाख हेक्टेयर में गन्ने की खेती कर इतिहास रचा?

कारोबार2026-27 में 72,901.31 करोड़ रुपये का नया कर्ज?, कर्ज दलदल में सम्राट सरकार?, बिहार पर 4 लाख करोड़ रुपए कर्ज?