लाइव न्यूज़ :

होम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

By योगेश कुमार गोयल | Updated: April 10, 2026 07:33 IST

यह अवधारणा एकीकृत चिकित्सा, नैतिक चिकित्सा व्यवहार और साक्ष्य-आधारित अनुसंधान को प्रोत्साहित करती है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक समावेशी और प्रभावी बनाया जा सके.

Open in App

विज्ञान और तकनीक के इस तीव्र परिवर्तनशील युग में, जब चिकित्सा क्षेत्र अत्याधुनिक उपकरणों, महंगी दवाओं और जटिल उपचार प्रक्रियाओं के सहारे निरंतर आगे बढ़ रहा है, तब एक प्राचीन किंतु प्रभावशाली चिकित्सा पद्धति ‘होम्योपैथी’ अपने सहज, सुरक्षित और सुलभ स्वरूप के कारण वैश्विक चर्चा के केंद्र में है. यह केवल उपचार का माध्यम नहीं बल्कि स्वास्थ्य को समग्रता में समझने की एक संवेदनशील और वैज्ञानिक दृष्टि भी है. इसी पद्धति के महत्व को रेखांकित करने और जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 10 अप्रैल को ‘विश्व होम्योपैथी दिवस’ मनाया जाता है.

यह दिन होम्योपैथी के जनक डॉ. क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनीमैन की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है, जिनका जन्म 10 अप्रैल 1755 को हुआ था. इस वर्ष डॉ. हैनीमैन की 271वीं जयंती के अवसर पर यह दिवस विशेष महत्व रखता है.

‘विश्व होम्योपैथी दिवस’ की वर्ष 2026 की थीम है ‘स्थायी स्वास्थ्य के लिए होम्योपैथी’. यह थीम आधुनिक स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए एक गहन संदेश है कि उपचार केवल तात्कालिक राहत तक सीमित न होकर दीर्घकालिक, संतुलित और सतत स्वास्थ्य की दिशा में होना चाहिए. यह अवधारणा एकीकृत चिकित्सा, नैतिक चिकित्सा व्यवहार और साक्ष्य-आधारित अनुसंधान को प्रोत्साहित करती है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक समावेशी और प्रभावी बनाया जा सके.

होम्योपैथी की उत्पत्ति 18वीं शताब्दी के अंत में हुई, जब डॉ. हैनीमैन ने पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों की सीमाओं से असंतुष्ट हो एक नए सिद्धांत की खोज की. उन्होंने 1796 में ‘समानता का सिद्धांत’ (समः समम् शमयति) प्रस्तुत किया, जिसके अनुसार, ‘जो पदार्थ किसी स्वस्थ व्यक्ति में रोग के लक्षण उत्पन्न करता है, वही पदार्थ अत्यंत सूक्ष्म मात्रा में रोगी के समान लक्षणों को ठीक कर सकता है.’

यही सिद्धांत होम्योपैथी की आत्मा है. इस पद्धति में दवाओं को इतनी सूक्ष्म मात्रा में दिया जाता है कि वे शरीर की प्राकृतिक उपचार क्षमता सक्रिय करती हैं, बिना किसी दुष्प्रभाव के.

भारत आज विश्व में होम्योपैथी का सबसे बड़ा केंद्र बन चुका है. यहां इस चिकित्सा पद्धति को न केवल कानूनी मान्यता प्राप्त है बल्कि इसे बढ़ावा देने के लिए आयुष मंत्रालय भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है. देश में लगभग तीन लाख पंजीकृत होम्योपैथिक चिकित्सक, हजारों डिस्पेंसरी और सैकड़ों अस्पताल इस पद्धति के व्यापक प्रसार का प्रमाण हैं.

वर्ष 1973 में ‘भारतीय होम्योपैथी केंद्रीय परिषद अधिनियम’ के माध्यम से इसे औपचारिक मान्यता दी गई, जबकि 1978 में स्थापित केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद इस क्षेत्र में वैज्ञानिक अनुसंधान को दिशा देने का कार्य कर रही है.

टॅग्स :साइंस न्यूज़Health Department
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यजख्मों के पार, उम्मीद की लाल रोशनी ‘रेडक्रॉस’

भारतमीथेन : रिसाव दिखता नहीं, लेकिन असर रुकता नहीं

भारतबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, एंबुलेंस का पेट्रोल खत्म होने के कारण एक बुजुर्ग मरीज की हुई तड़प-तड़पकर मौत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबिना भूखे रहे कम होगा वजन, एक्सपर्ट ने बताए असरदार फूड्स

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्यपदभार संभालने के बाद चौथी बार जांच के लिए चिकित्सा विशेषज्ञों से मिलेंगे डोनाल्ड ट्रंप, मई 2026 में 80 साल के होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति?

स्वास्थ्यअंतरराष्ट्रीय नर्स दिवसः रोगियों में भरोसा और उम्मीद जगाती हैं नर्सें

स्वास्थ्यHantavirus Outbreak: हंतावायरस क्या है? लक्षण, बचाव और WHO की चेतावनी; यहाँ पढ़ें पूरी रिपोर्ट