लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: छोटी नदियों को हड़पने से डूबते हैं शहर

By पंकज चतुर्वेदी | Updated: July 10, 2023 13:26 IST

जुलाई महीने में भारी बारिश के कारण देश के कई राज्य जलमग्न हो गए हैं। जगह-जगह जलभराव की स्थिति है तो वहीं नदियां उफान पर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के बेकाबू हालात हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक नदियां उफान पर कई राज्यों में बाढ़ से लोगों का जीवन संकट में

पहली बारिश में ही गुरुग्राम दरिया बन गया. बीते पंद्रह दिनों में विकास और समृद्धि के प्रतिमान दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दो बार जलभराव के कारण जाम लग चुके हैं।

ऐसा बीते पांच सालों से हर साल हो रहा है नाली बनती है, फ्लाईओवर बनते हैं लेकिन बरसात होते ही जल वहीं आ जाता है. यह सभी जानते हैं कि असल में जहां पानी भरता है, वह अरावली से चलकर नजफगढ़ में मिलने वाली साहबी नदी का हजारों साल पुराना मार्ग है, नदी सुखाकर सड़क बनाई लेकिन नदी भी इंसान की तरह होती है, उसकी याददाश्त होती है, वह अपना रास्ता 200 साल नहीं भूलती.

अब समाज कहता है कि उसके घर-मोहल्ले में जल भर गया, जबकि नदी कहती है कि मेरे घर में इंसान बलात कब्जा किए हुए हैं. देश के छोटे-बड़े शहर-कस्बों में कंक्रीट के जंगल बोने के बाद जलभराव एक स्थाई समस्या है और इसका मूल कारण है कि वहां बहने वाली कोई छोटी नदी, बरसाती नाले और जोहड़ों को समाज ने अस्तित्वहीन समझ कर मिटा दिया।

यह तो अब समझ आ रहा है कि समाज, देश और धरती के लिए नदियां और बरसाती नाले बहुत जरूरी हैं, लेकिन अभी यह समझ में आना शेष है कि छोटी नदियों और बरसाती नालों पर ध्यान देना अधिक जरूरी है. गंगा, यमुना जैसी बड़ी नदियों को स्वच्छ रखने पर तो बहुत काम हो रहा है, पर ये नदियां बड़ी इसीलिए बनती हैं क्योंकि इनमें बहुत सी छोटी नदियां आकर मिलती हैं.

यदि छोटी नदियों में पानी कम होगा तो बड़ी नदी भी सूखी रहेंगी, यदि छोटी नदी में गंदगी या प्रदूषण होगा तो वह बड़ी नदी को प्रभावित करेगा. बरसाती नाले अचानक आई बारिश की असीम जल निधि को अपने में समेट कर समाज को डूबने से बचाते हैं.

छोटी नदियां और नाले अक्सर गांव, कस्बों में बहुत कम दूरी में बहते हैं. कई बार एक ही नदी के अलग-अलग गांव में अलग-अलग नाम होते हैं–कभी वह नाला कहलाती है, कभी नदी. ऐसी कई जल निधियों का तो रिकॉर्ड भी नहीं है. एक मोटा अनुमान है कि आज भी देश में कोई 12 हजार छोटी ऐसी नदियां हैं, जो उपेक्षित हैं, उनके अस्तित्व पर खतरा है.

टॅग्स :बाढ़दिल्लीगुरुग्राममानसूनभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारत2.5 घंटे में 213 किमी: पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, जानें के बारे में विस्तार से

भारतदिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का आज उद्घाटन, कितना लगेगा टोल और कितनी बचेगी दूरी? यहाँ पढ़ें सब कुछ

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारतप्रियंका ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल