लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: दो हजार के नोट बदलवाने के लिए अब क्यों उमड़ रही है भीड़ ?

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: November 4, 2023 10:54 IST

कतार में खड़े अधिकतर लोगों के पास जब दो हजार रु. के ठीक दस नोट हों तो आगे और ज्यादा जांच किए जाने की जरूरत तो महसूस होती ही है ताकि पता चल सके कि आखिर वे कौन लोग हैं जिन्होंने अभी तक इतनी बड़ी संख्या में दो हजार के नोटों को बचाकर रखा है?

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी बैंकों में दो हजार के नोट बदलवाने के लिए भरपूर समय दिया गया थातीन सौ रु. मेहनताना देकर नोट बदलवाने के लिए लगाए जाने की खबर चिंतित और हैरान करने वाली हैता लगाया जाना चाहिए कि वे कौन लोग हैं जो 300 रु. की दिहाड़ी देकर लोगों से अपने पास के नोट बदलवा रहे हैं?

नई दिल्ली: चलन से बाहर हो चुके दो हजार रु. के नोटों को बदलवाने के लिए  ओडिशा में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के विभिन्न काउंटरों पर इन दिनों उमड़ने वाली भीड़ और कुछ लोगों को तीन सौ रु. मेहनताना देकर नोट बदलवाने के लिए लगाए जाने की खबर निश्चित रूप से चिंतित और हैरान करने वाली है। हैरानी इसलिए है कि सरकारी बैंकों में दो हजार के नोट बदलवाने के लिए भरपूर समय दिया गया था। रिजर्व बैंक ने जब 19 मई को दो हजार रु. के नोट चलन से बाहर होने का ऐलान किया था तब बैंकों में इसे बदलवाने के लिए 30 सितंबर तक की समय सीमा निर्धारित की थी।

चूंकि 29 सितंबर तक दो हजार के लगभग 96 प्रतिशत नोट ही बैंकों के माध्यम से वापस लौटाए गए थे, इसलिए बाकी के नोटों की वापसी के लिए आरबीआई ने समय सीमा बढ़ाकर 7 अक्तूबर कर दी थी। इसके बाद भी अगर भूले-भटके से किसी के पास दो हजार के नोट बचे हों तो उन्हें रिजर्व बैंक के 19 क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से वापस किया जा सकता है। हैरानी की बात यह है कि रिजर्व बैंक द्वारा बैंकों में नोट वापसी की निर्धारित की गई समय सीमा के दौरान कहीं भी लोगों की ज्यादा भीड़ नहीं उमड़ी थी क्योंकि दो हजार के नोट चलन से बाहर किए जाने की घोषणा के काफी पहले से ही इसका सर्कुलेशन बहुत कम कर दिया गया था और बैंकों या एटीएम के जरिये दो हजार के नोट मिलने बंद हो गए थे। इसलिए अब रिजर्व बैंक के चुनिंदा कार्यालयों में ही जब नोट बदले जाने का प्रावधान है, नोट बदलवाने के लिए लोगों की भीड़ जुटना आश्चर्यजनक है।

हालांकि 8 नवंबर 2016 को जब पांच सौ और एक हजार रु. के नोटों की नोटबंदी की घोषणा की गई थी तो बैंकों के सामने इससे कहीं ज्यादा भीड़ उमड़ी थी लेकिन उस समय की परिस्थिति अलग थी। लोगों को जरा भी आभास नहीं था कि ऐसा कुछ हो सकता है और वे नोट चलन में भी अच्छी-खासी संख्या में थे। जबकि दो हजार के नोट चलन में भी बहुत कम हो गए थे और लोगों को ऐसा लगने भी लगा था कि इन्हें चलन से बाहर किया जा सकता है क्योंकि कहा जाने लगा था कि दो हजार के नोट का कालाधन रखने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इसलिए अब अगर इसे बदलवाने के लिए चुनिंदा केंद्रों पर भीड़ उमड़ रही है तो आशंका पैदा होना स्वाभाविक है और इसका पता लगाया जाना चाहिए कि वे कौन लोग हैं जो 300 रु. की दिहाड़ी देकर लोगों से अपने पास के नोट बदलवा रहे हैं?

हालांकि ओडिशा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने भारतीय रिजर्व बैंक के काउंटर पर दो हजार रुपए के नोट बदलवाने के लिए कतार में खड़े लोगों से इस बारे में पूछताछ की है, लेकिन कतार में खड़े अधिकतर लोगों के पास जब दो हजार रु. के ठीक दस नोट हों तो आगे और ज्यादा जांच किए जाने की जरूरत तो महसूस होती ही है ताकि पता चल सके कि आखिर वे कौन लोग हैं जिन्होंने अभी तक इतनी बड़ी संख्या में दो हजार के नोटों को बचाकर रखा है? 

टॅग्स :ओड़िसाभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)Bank
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो