लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: दुनिया में प्रेम जैसी नहीं होती है कोई और शक्ति

By नरेंद्र कौर छाबड़ा | Published: February 14, 2024 11:11 AM

कहा जाता है कि प्रेम अंधा होता है, लेकिन प्रेम अंधा नहीं बल्कि इसमें इतनी रोशनी है कि मानव सत्य से परिचित हो जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रेम हृदय की श्रेष्ठतम शक्ति है, सच्चा प्रेम अपने को समर्पित करता हैजब प्रेम सच्चा होता है तो यह नहीं देखता कि किसे प्रेम करना है और किसे नहींकेवल अपने जीवन से प्रेम करना प्रेम का संकीर्ण रूप है

कहा जाता है कि प्रेम अंधा होता है, लेकिन प्रेम अंधा नहीं बल्कि इसमें इतनी रोशनी है कि मानव सत्य से परिचित हो जाता है। दैहिक अस्तित्व से ऊपर उठकर संसार के सभी प्राणियों के प्रति करुणा, कल्याण की भावना, शुभकामनाएं रखना प्रेम का व्यापक रूप है। प्रेम हृदय की श्रेष्ठतम शक्ति है।

सच्चा प्रेम अपने को समर्पित करता है। जब दिया जलता है तो यह नहीं देखता कि किस किस को प्रकाश देना है, जब फूल खिलता है तो वह भी नहीं देखता कि किसको खुशबू देनी है। उसी प्रकार जब प्रेम सच्चा होता है तो यह नहीं देखता कि किसे प्रेम करना है और किसे नहीं। प्रेम है ही प्रेम, तब जब यह सर्व के प्रति हो। केवल अपने जीवन से प्रेम करना प्रेम का संकीर्ण रूप है।

प्रेम को समर्पित वैलेंटाइन डे रोम के संत वैलेंटाइन की याद में मनाया जाता है। तीसरी सदी में रोम के अत्याचारी राजा क्लॉडियस का मानना था कि अकेला सिपाही एक शादीशुदा सिपाही के मुकाबले युद्ध के मैदान में अधिक उचित और प्रभावशाली बन सकता है इसलिए उसने सिपाहियों की शादियों पर पाबंदी लगा दी थी। संत वैलेंटाइन ने इस नाइंसाफी का विरोध करते हुए सिपाहियों की गुप्त तरीके से शादियां करवाईं जिसके फलस्वरूप उन्हें मौत की सजा सुनाई गई।

प्रेम को समर्पित यह पर्व संदेश देता है कि प्रेम में अनेक शक्तियां होती हैं। प्रेम एक सुगंध है जो चित्त को प्रसन्न रखता है, प्रेम इंद्रधनुष है, प्रेम मिठास है इसका जितना भी स्वाद लो, बढ़ता जाता है. प्रेम एक पूजा है जो परमात्मा के करीब लाता है.।प्रेम में अनेक गुण समाए हुए हैं जैसे त्याग, सहनशीलता, शुभकामना, दया, ममता आदि। प्रेम का सेवा से निकट का संबंध है, प्रेमरहित सेवा फलीभूत नहीं होती।

आज हर चीज का बाजारीकरण होने के कारण प्रेम का स्वरूप भी विकृत होता जा रहा है। स्वार्थ, लालच, भोग वासना, आडंबर, आकर्षण आदि प्रेम के पर्याय बन गए हैं इसलिए वैलेंटाइन डे पर महंगे उपहार, चॉकलेट, फूल दिखावटी सामान लेने की होड़ सी लगी रहती है। प्रेम को प्रदर्शन की वस्तु मान लिया गया है। यह संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है इसलिए कुछ संगठन इसका विरोध करते हैं। अगर प्रेम में वासना, बुरी भावना, स्वार्थ, अपेक्षा हो तो वह प्रेम नहीं है।

सच्चा प्रेम मर्यादित, स्वानुशासित होता है। मनुष्य के कर्म सुंदर हो जाते हैं। किसी कर्म में शांति, किसी में शक्ति और किसी में ज्ञान की आवश्यकता होती है लेकिन प्रेम तो हर कर्म में चाहिए तभी वह कर्म सुंदर कहलाएगा। कहा जाता है यदि सुख में कोई याद आए तो समझो हम उसे प्रेम करते हैं और दुख में कोई याद आए तो वह हमसे प्रेम करते हैं। हम सभी को दुख में परमात्मा ही याद आते हैं क्योंकि वे ही हमसे सही मायने में प्रेम करते हैं।

टॅग्स :वैलेंटाइन वीकवैलेंटाइन डे
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वAustralia PM Anthony Albanese engaged: अल्बानीज पद पर रहते हुए सगाई करने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले प्रधानमंत्री, साथी ने वैलेंटाइन डे पर प्यार को किया स्वीकार, पढ़े क्या लिखा...

बॉलीवुड चुस्कीवैलेंटाइन डे पर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ पर चढ़ा ब्रोमांस का खुमार, हाथों में हाथ लिए फोटो की शेयर

टीवी तड़काValentine’s Day 2024: शहनाज गिल ने वैलेंटाइन डे पर किया प्यार का इजहार; गाया बेबी 'आई लव यू' सॉन्ग, फैन्स को याद आए सिद्धार्थ शुक्ला

क्राइम अलर्टTelangana: इश्क में आशिक बना कातिल 'प्रपोज डे' पर प्रेमिका पर किया कुल्हाड़ी से वार, मौत

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश

भारत अधिक खबरें

भारतKaiserganj constituency: क्या सपा, बसपा की चुनौती के सामने पिता का दबदबा कायम रख पाएंगे छोटे 'भूषण'?

भारतSwati Maliwal Case: विभव कुमार की गिरफ्तारी को अरविंद केजरीवाल ने भाजपा की साजिश बताया, कल MP, MLA के साथ पहुंचेंगे भाजपा मुख्यालय

भारतNorth-West India Weather Alert: बचके रहना रे बाबा!, भीषण गर्मी की मार जारी, अगले 5 दिन घर से जरूरी काम हो तो निकले, आईएमडी ने अलर्ट किया, ऐसे देखें अपने शहर तापमान

भारतLok Sabha election 2024 Phase 5: चिराग और रोहिणी को पिता की विरासत बचाने की चुनौती, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण, हाजीपुर में 20 को मतदान, जानिए मुख्य बातें

भारतJackie Shroff Delhi High Court: आवाज और तस्वीर इस्तेमाल करने पर रोक, उच्च न्यायालय ने कहा-जब तक जैकी श्रॉफ परमिशन नहीं दें, प्रयोग किया गया तो...