लाइव न्यूज़ :

रेणु जैन का ब्लॉग: अर्थव्यवस्था में मददगार है नारियल, भारत में होता है सबसे ज्यादा उत्पादन

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: September 2, 2023 14:35 IST

भारत दुनिया का सबसे बड़ा नारियल उत्पादक देश है। नारियल के बारे में कहा जाता है कि इसका पूरा पेड़ ही (जड़ से लेकर फल तक) सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ होता है।

Open in App
ठळक मुद्देनारियल एक ऐसा फल है जिसके प्रत्येक भाग का हम तरह-तरह से उपयोग करते हैंएक पेड़ से हर साल 70 से 100 नारियल मिलते हैं 1.5 करोड़ नारियल के पेड़ अकेले केरल में है

World Coconut Day 2023: पूजा हो या रसोई, नारियल एक ऐसा फल है जिसके प्रत्येक भाग का हम तरह-तरह से उपयोग करते हैं। कहा जाता है कि नारियल की खेती हमारे देश के एक करोड़ नागरिकों को रोजगार देती है। यही वजह है कि नारियल उद्योग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दो सितंबर को विश्व नारियल दिवस मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत 1969 में एशियाई देशों से हुई।

देश का 90 फीसदी नारियल केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु तथा आंध्रप्रदेश में पैदा होता है। नारियल का कई तरह से उपयोग करके इसके कई भागों से विभिन्न वस्तुएं बनाई जाती हैं। देश के साथ-साथ दुनिया के अन्य देशों में इसका व्यापार भी किया जाता है। इससे बनी वस्तुओं के निर्यात से हमारे देश को लगभग 470 करोड़ रु. की राष्ट्रीय आय होती है।

विश्व नारियल दिवस मनाने का उद्देश्य नारियल का उद्योगों के लिए कच्चे माल के रूप में उपयोग किए जाने को प्रोत्साहन देना और इसके उपयोग के प्रति जागरूकता फैलाना है। इससे एक बड़ा फायदा प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने का भी होगा क्योंकि हमारा पूरा देश ही नहीं बल्कि पूरा विश्व पॉलीथिन के कहर से गुजर रहा है। पॉलीथिन को हटाकर नारियल की जटाओं से बने थैलों को बाजार में उतारकर हम इस समस्या से निजात पाने में सफल हो सकते हैं। एक पेड़ से हर साल 70 से 100 नारियल मिलते हैं।

ये पेड़ 80 वर्ष तक फल देता है। कहा जाता है कि 1.5 करोड़ नारियल के पेड़ अकेले केरल में है। इसलिए केरल को कोकोनट लैंड भी कहा जाता है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा नारियल उत्पादक देश है। नारियल के बारे में कहा जाता है कि इसका पूरा पेड़ ही (जड़ से लेकर फल तक) सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ होता है। तभी तो इसके पेड़ का प्रत्येक भाग किसी-न-किसी काम में आता है। पेड़ का तना मकान की छत तथा फर्नीचर बनाने के काम में आता है। पत्तों से पंखे, टोकरियां, चटाइयां तथा घरों के छप्पर, छाजन बनते हैं। नारियल की जटाओं से रस्सी, ब्रश, जाल, थैले आदि अनेक उपयोगी चीजें बनाई जाती हैं।

टॅग्स :केरलइकॉनोमीभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

विश्वआखिर ऐसी ओछी हरकतें लगातार क्यों कर रहा है चीन ?

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

भारत अधिक खबरें

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

भारतप्रियंका ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

भारतबिहार: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही उठने लगी है शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग