लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: भाजपा को भी होगी दोस्तों की दरकार, 2014 और 2019 की तरह 2024 की राह आसान नहीं

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 31, 2023 14:04 IST

भाजपा आज राजनीतिक तौर पर बेहद मजबूत स्थिति में है पर ये भी सच है कि पार्टी ने अपने सत्ता-सफर में राजनीतिक दोस्त भी गंवाए हैं. ऐसे में संभवत: 2024 की राह उसके लिए उतनी आसान नहीं रहने वाली है.

Open in App

राज कुमार सिंह

लगभग पौने नौ साल से केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा ने अगले लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल तो बजा दिया है, पर 2024 की राह शायद 2014 और 2019 जितनी आसान नहीं होगी. किसी भी सत्तारूढ़ दल के विरुद्ध सत्ता विरोधी भावना तो उसके कामकाज के मद्देनजर कम-ज्यादा होती ही है, लेकिन भाजपा ने अपने सत्ता-सफर में राजनीतिक दोस्त भी गंवाए हैं. 

संभव है कि इसका बड़ा कारण उसे 2014 के लोकसभा चुनाव में अकेले दम बहुमत मिल जाना रहा हो. उत्तर प्रदेश में मिली 71 सीटों के बल पर तब भाजपा लोकसभा में 282 सीटें जीतने में सफल रही, जो बहुमत के आंकड़े से 10 ज्यादा थीं. फिर भी उसने सहयोगी दलों के साथ केंद्र में एनडीए सरकार बनाई. 

2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 300 पार का नारा ही नहीं दिया, सत्ता विरोधी भावना की अटकलों को खारिज करते हुए 303 सीटें जीत कर सभी को चौंका भी दिया.

ऐसे में यह आशंका कि 2024 की राह भाजपा के लिए बहुत आसान नहीं होगी, बहुतों को निराधार भी लग सकती है, पर इस बीच बदले वास्तविक राजनीतिक समीकरणों को नजरअंदाज कर पाना भी समझदारी नहीं. सत्ता के साथ मित्र बदलते रहते हैं, लेकिन महाराष्ट्र में शिवसेना, पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और बिहार में जदयू के साथ भाजपा की मित्रता को उस श्रेणी में रखना उचित नहीं होगा. 

ये दल तब भाजपा के साथ आए, जब उसे राष्ट्रीय राजनीति में अलग-थलग माना जाता था. ध्यान रहे कि 1996 में लोकसभा में सबसे बड़े दल के रूप में केंद्र में सरकार बनाने के बावजूद प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बहुमत नहीं जुटा पाए थे और महज 13 दिन बाद इस्तीफा देना पड़ा था.

ऐसे में भाजपा के महाराष्ट्र से लेकर पंजाब-बिहार तक नाराज दोस्तों से ही फिर हाथ मिलाने पर ज्यादा आश्चर्य नहीं होना चाहिए. इसलिए भी कि वैसा करना दोनों ही पक्षों के लिए राजनीतिक रूप से लाभदायक होगा.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीजेडीयूशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजदयू के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के नाम पर फफक-फफक कर रो पड़े पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, निशांत ने बंधाया ढ़ाढस

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषदः  17 सीटों पर जल्द चुनाव, देखिए किस दल के पास कितने विधायक, कौन मारेगा बाजी?

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला?, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

भारतदिल्ली आने से पहले नीतीश कुमार दांव?, कुशवाहा, यादव और भूमिहार को सौंपी बिहार की बागडोर?

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो