लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: अटल जी के मन में रहता था असहमतियों के लिए सम्मान

By आलोक मेहता | Updated: December 25, 2023 09:13 IST

अटल जी संसद से सड़क तक जिस धारा 370 से कश्मीर को मुक्त कराने, राम जन्म भूमि अयोध्या में भव्य मंदिर बनाने के लिए संघर्ष करते रहे, उस सपने को वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअटल जी बेहद सरल स्नेहिल व्यवहार वाले वरिष्ठ नेता थेउनकी स्वीकार्यता में आदर्शों और जीवन मूल्यों की ध्वनि थीउन्होंने सत्ता की राजनीति को नई दिशा दी

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मेरा पहला परिचय 1972 में हुआ, जब मैं एक समाचार एजेंसी में संवाददाता था। वे प्रखर वक्ता होने के साथ बेहद सरल स्नेहिल व्यवहार वाले वरिष्ठ नेता थे। तब वह 1 फिरोज शाह रोड की कोठी में रहते थे। संयोग और सौभाग्य से मैं सड़क के दूसरे छोर 5 विंडसर प्लेस ( जहां अब महिला प्रेस क्लब है ) पर अपने उज्जैन के राज्यसभा सांसद सवाई सिंह सिसोदिया के बंगले के एक हिस्से में रहता था।

उन दिनों राजनीतिक गतिविधियों के लिए नेताओं से मिलना अधिक कठिन नहीं था। इसलिए जब भी अवसर मिला, अटल जी से चाय के साथ लम्बी चर्चा हुई। ताजा खबरों से अधिक उनके विचार सुनने-समझने का लाभ मिला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और हिंदू दर्शन से पूरी तरह जुड़े अटल जी असहमति वालों के प्रति पूरा सद्भाव, सम्मान रखते थे। अटलजी से विपक्ष की राजनीति के कई आंतरिक समीकरणों को समझने का लाभ मुझे पत्रकारिता में मिला।

1993 में मैंने अपनी एक पुस्तक ‘राव के बाद कौन’ के एक अध्याय के लिए अटल जी से लम्बी बातचीत की थी, तब उन्होंने कहा था- ‘‘मैंने बहुत प्रतीक्षा कर ली। मुझे यह भी शक है कि मैं इतना बड़ा दायित्व संभाल सकता हूं। मैं स्वीकार करता हूं कि मैं सत्ता में बने रहने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाने में अक्षम भी हूं।’’

उनकी स्वीकार्यता में आदर्शों और जीवन मूल्यों की ध्वनि थी। तभी तो पहले उन्हें 13 दिन, फिर 13 महीने और बाद में जाकर पांच वर्ष प्रधानमंत्री के रूप में गठबंधन की सरकार को बनाए रखने के लिए कई बार समझौते करने पड़े। लेकिन उन्होंने सत्ता की राजनीति को नई दिशा दी। वर्षों तक स्वयंसेवकों, कार्यकर्ताओं और सामान्य जनता के बीच काम करने से वह समस्याओं को अच्छी तरह समझते थे। तभी तो उन्होंने सड़कों के जाल बिछाकर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ग्रामीण शहरी क्षेत्रों के विकास के कार्यक्रमों पर सर्वाधिक जोर दिया। संचार, परमाणु परीक्षण के साथ ऊर्जा उत्पादन, समाचार माध्यमों में नए टीवी समाचार चैनलों को अनुमति देने जैसी योजनाओं का क्रियान्वयन शुरू किया।

अटल जी संसद से सड़क तक जिस धारा 370 से कश्मीर को मुक्त कराने, राम जन्म भूमि अयोध्या में भव्य मंदिर बनाने के लिए संघर्ष करते रहे, उस सपने को वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया है। इसी तरह संचार सुविधा, ग्रामीण लोगों के सामाजिक आर्थिक जीवन में व्यापक बदलाव, रोटी कपड़ा मकान के अटल युग के नारे यानी उनके प्रेरक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपनों को साकार करने के लिए मोदी ने दस वर्षों में अनेक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाकर गांवों और आदिवासी इलाकों के सामाजिक आर्थिक विकास के हरसंभव दरवाजे खोल दिए हैं।

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीबर्थडे स्पेशलBJPनरेंद्र मोदीआरएसएसRSS
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतसम्राट चौधरी बने CM, JDU के दो दिग्गज बने डिप्टी CM

भारतभाई सम्राट से मिलकर दी बधाई?, चिराग पासवान ने कहा- नीतीश कामकाज को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे, वीडियो

भारतकेवल एक दल का NDA नहीं, 5 दलों का?, क्या भाजपा अपने दम पर मुख्यमंत्री बना रही है?, जानिए गिरिराज सिंह ने क्या कहा?, वीडियो

भारतSamrat Govt Oath: सम्राट चौधरी के हाथों में सूबे की कमान, बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी को मिली डिप्टी सीएम की कुर्सी