लाइव न्यूज़ :

अभिषेक कुमार सिंह का ब्लॉगः चुनौती क्यों बन गई है लू की आपदा?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 29, 2020 06:41 IST

Open in App

पूरा देश इस समय भयंकर गर्मी और लू की चपेट में है. दक्षिण के पठार से लेकर उत्तर भारत के मैदानी इलाके तक बुरी तरह तपने लगे हैं.  मौसम विभाग देश के अलग-अलग हिस्सों में लू की प्रचंडता के मुताबिक रेड और यलो अलर्ट घोषित कर हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पूर्वी यूपी और राजस्थान के लोगों को सचेत कर रहा है, पर इस बीच इस सूचना ने हैरान कर दिया है कि मई के आखिरी हफ्ते के दो दिनों (26-27 मई) के बीच दुनिया के 15 सबसे गर्म स्थानों में 10 स्थान भारत के रहे हैं. आंकड़ों में देखें तो राजस्थान का चुरु 50 डिग्री सेल्सियस तापमान को छू चुका है.  दूसरे इलाके भी चुरु से ज्यादा पीछे नहीं रहे हैं, जैसे दिल्ली (47.6 डिग्री सेल्सियस), राजस्थान का बीकानेर (47.4 डिग्री), गंगानगर (47 डिग्री), यूपी का झांसी (47 डिग्री), पिलानी (46.9 डिग्री),  नागपुर-सोनेगांव (47 डिग्री), महाराष्ट्र का अकोला (47.4 डिग्री सेल्सियस) साबित कर रहा है कि बढ़ती गर्मी और लू कितनी बड़ी समस्या बन सकती है.  

मौसम विभाग बताता है कि जब हवा में नमी नाममात्न को नहीं रह जाए तो ऐसी स्थितियों में आसमान में तपता सूरज शुष्क हवा को बहुत तेजी से गर्म करता है. इन स्थितियों में सतह के नजदीक रहने वाली हवा भी गर्म होकर ऊपर उठती है और लू के थपेड़ों में बदल जाती है. दावा किया जा रहा है कि पिछले एक दशक में लगातार गर्मी कायम रहने की जैसी स्थितियां इधर बनी हैं, वैसी पहले कभी नहीं हुईं. इसमें एक भूमिका मौसमी परिघटना अल नीनो की भी देखी जाती रही है. इसकी सक्रियता के बारे में मौसम विभाग समय-समय पर सचेत करता रहता है.

असल में अल नीनो के कारण प्रशांत महासागर का पानी बेहद गर्म हो जाता है, जिससे समुद्री हवाएं एशियाई भूभाग की ओर मुड़ नहीं पाती हैं. यदि ये हवाएं यहां आ जाएं तो उनसे जमीनी सतह का तापमान कम हो सकता है. हालांकि इसे इस तरह भी देखा जा रहा है कि यह प्रचंड गर्मी मानसूनी बादलों के आने का रास्ता बना रही है.

आंकड़े बताते हैं कि 1992 से 2016 के बीच देश में सिर्फ लू से मरने वालों की संख्या 25 हजार से ज्यादा रही है. पर लू को इसके बावजूद राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं किया जाता. सरकारों को शायद लू की कोई फिक्र इसलिए नहीं होती क्योंकि इससे प्रभावित होने या मरने वालों में ज्यादातर गरीब होते हैं!

टॅग्स :हीटवेव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्य2023-2024 रिकॉर्ड में सबसे गर्म वर्ष क्यों थे?, वैज्ञानिकों ने 10 सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने रखा, देखिए आंकड़े

स्वास्थ्यParis Agreement: पेरिस समझौते से भारतीयों को मिलेगा फायदा, हर साल गर्मी वाले 30 दिनों से मिलेगी राहत

भारतराजस्थान में भीषण गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, गंगानगर में पारा 49.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो