लाइव न्यूज़ :

अगर यह अस्वीकार्य है तो वो कौन लोग हैं जो बीच सड़क पर लड़की के कपड़े उतारते हैं

By राहुल मिश्रा | Updated: April 30, 2018 14:30 IST

मैं ये नहीं समझ पाया कि अगर हम सभी को ये अस्वीकार्य है तो आखिर वो कौन लोग हैं जो इस तरह के कुकृत्य में शामिल होते हैं?

Open in App

पिछले एक दो दिन से अनायास ही मेरी फेसबुक टाइमलाइन पर एक वीडियो नजर आ जाता है, शायद बाकी लोगों को भी नजर आया होगा। वीडियो में कुछ लड़के एक लड़की के साथ इस कदर क्रूरता और छेड़छाड़ करते नजर आते हैं जिसे देखकर कोई भी सहम जाए।

आरोपियों को सजा दिलाने के नाम पर इस वीडियो को न जाने कितने ही फेसबुक ग्रुप्स पर शेयर किया जा रहा है। हाँ, शायद ऐसा करने से वो कुछ हैवान चेहरे पुलिस के हत्थे चढ़ जाएं लेकिन उसके बाद क्या? शायद दलीलें दी जाएंगी कि लड़की के साथ बलात्कार नहीं हुआ, सिर्फ छेड़छाड़ हुई और इसे कोर्ट में साबित भी कर दिया जाएगा क्योंकि सबूत खुद वो वीडियो ही है।

Must Read: जहानाबादः सरेआम लड़की के कपड़े उतारने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल भी बरामद

लड़कों को बच्चा बताकर नाबा‌लिग न्याय अधिनियम (JJA) के तहत सजा में सब्सिडी दी जाएगी और कुछ ही महीने में वो 'बाल सुधार गृह' से बाहर आ जाएंगे। लेकिन मेरा दावा है कि बाहर आते ही इस बार किसी लड़की के कपड़ों में हाथ नहीं डालेंगे, बल्कि वो उन कपड़ों को फाड़ कर उस लड़की के साथ बलात्कार करेंगे क्योंकि बलात्कार की जड़ ये छेड़खानी ही है। जिसका पौधा वो लगा चुके हैं।

अब जब ये छेड़खानी का वीडियो वायरल हो रहा है तो देखने वाले अधिकतर लोग कमेंट बॉक्स में कमेंट करते नजर आ रहे हैं, "यह शर्मनाक है , बेहद शर्मनाक, अफसोसजनक घटना, हमें खेद है, यह दुखद घटना है, यह अस्वीकार्य है।"

लेकिन आज तक मैं ये नहीं समझ पाया कि अगर हम सभी को ये अस्वीकार्य है तो आखिर वो कौन लोग हैं जो इस तरह के कुकृत्य में शामिल होते हैं?

#वो_कौन_हैं

ज़रूर पढ़े -

- Kanhaiya Kumar: 'देशभक्त' छात्र से 'देशद्रोही' छात्रनेता बनने तक का सफ़र!

- अगर यह अस्वीकार्य है तो वो कौन लोग हैं जो बीच सड़क पर लड़की के कपड़े उतारते हैं

- Transgender होने की वज़ह से हुआ था शारीरिक शोषण और अब शुरू कर रही हैं India’s First Transgender Model Agency

- Justice Hans Raj Khanna: एक आम आदमी जिसने अकेले ही लड़ी सच की लड़ाई देश की प्रधानमंत्री की तानाशाही के विरुद्ध

- Velu Nachiyar: 1857 नहीं थी स्वतंत्रता की पहली क्रांति, एक भारतीय वीरांगना ने 1780 में लिया था लोहा और हराया था अंग्रेजों को!

- Alluri Sitarama Raju: एक आदिवासी योद्धा जिसके नाम लेने भर से कांपती थी अंग्रेज सेना

टॅग्स :रेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार को हरा भरा बनाने में जीविका दीदियां निभा रही हैं अहम भूमिका, पिछले छह वर्षों में 40000000 से भी अधिक किया गया पौधरोपण

क्राइम अलर्टआरोपी ने उसे खेलते समय हाथ पकड़कर खींचा और खेत में ले गया: बिहार के बेगूसराय जिले में 5 साल की मासूम बच्ची से किया गया दुष्कर्म

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना में पूर्व मंत्री के घर के पास मिला एक नाबालिग लड़की का शव, पुलिस जांच में जुटी

भारत"मैं इनकी दूसरी पत्नी हूं और यह बच्चा भी इनका ही है": बिहार पुलिस के जवान ने महिला सिपाही से कर ली दूसरी शादी, पहली पत्नी हुई हैरान, मामला पहुंचा थाने

क्राइम अलर्टGaya Rape Case: ट्रेन की चैन खींच, जबरन युवती को उतारा नीचे; जबरन किया गैंग रेप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदुकान में आया और 20 ग्राम की चेन और अंगूठी दिखाने को कहा, फिर 4 लोग घुसे और हथियार दिखाए, धमकाया और घुटने टेकने पर मजबूर कर 4 कर्मचारी को घायल कर आभूषण लूटे?

क्राइम अलर्टWATCH: सड़क पर पड़े व्यक्ति पर 2 क्विंटल की बुलेट+3 क्विटल के उसपर बैठे लोग चढ़ाकर निकाल दिया, डिस्टर्बिंग वीडियो ओडिशा का

क्राइम अलर्टलॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कपिल शर्मा? कनाडा में कैफे के पास फिर हुई फायरिंग, मिली जान से मारने की धमकी !

क्राइम अलर्टPune Rape & Murder: 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म से पुणे में आक्रोश की लहर, आज बंद का आह्वान

क्राइम अलर्टSiwan Murder Case: बिहार पुलिस के हत्थे चढ़ा सोनू यादव, एनकाउंटर में मारा गया