"मैं इनकी दूसरी पत्नी हूं और यह बच्चा भी इनका ही है": बिहार पुलिस के जवान ने महिला सिपाही से कर ली दूसरी शादी, पहली पत्नी हुई हैरान, मामला पहुंचा थाने

By एस पी सिन्हा | Updated: May 3, 2026 16:28 IST2026-05-03T16:25:23+5:302026-05-03T16:28:21+5:30

बता दें कि दानापुर पुलिस कॉलोनी में रहने वाली निशु सिंह अपने बेटे-बेटी को लेकर रोते-बिलखते थाना पहुंची और पति रवि रंजन सिंह पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई।

"I am his second wife, and this child is his as well": Bihar Police constable enters into a second marriage with a female colleague; first wife left stunned as the matter reaches the police station | "मैं इनकी दूसरी पत्नी हूं और यह बच्चा भी इनका ही है": बिहार पुलिस के जवान ने महिला सिपाही से कर ली दूसरी शादी, पहली पत्नी हुई हैरान, मामला पहुंचा थाने

"मैं इनकी दूसरी पत्नी हूं और यह बच्चा भी इनका ही है": बिहार पुलिस के जवान ने महिला सिपाही से कर ली दूसरी शादी, पहली पत्नी हुई हैरान, मामला पहुंचा थाने

Highlightsबिहार पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात दो बच्चों के पिता ने महिला सिपाही के साथ दूसरी शादी कर लीवह शनिवार शाम अपनी दूसरी पत्नी को लेकर घर जा पहुंचा, साथ में नवजात बच्चा भी थाउसने बताया कि मैं इनकी दूसरी पत्नी हूं और यह बच्चा भी इनका ही है

पटना:बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर इलाके में एक पुलिसकर्मी की प्रेम कहानी ने सबको चौंका दिया है। दरअसल, बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात दो बच्चों के पिता ने महिला सिपाही के साथ दूसरी शादी कर ली, वह शनिवार शाम अपनी दूसरी पत्नी को लेकर घर जा पहुंचा। उसकी गोद में एक नवजात बच्चा भी था। पहली पत्नी ने उससे पूछा कि यह कौन है? उसने बताया कि मैं इनकी दूसरी पत्नी हूं और यह बच्चा भी इनका ही है। यह सुनकर पत्नी के होश उड़ गए। 14-16 साल के बेटा-बेटी तक सदमे में आ गए। उसके बाद जमकर बवाल मच गया। महिला ने पति की थाने जाकर शिकायत कर दी।

बता दें कि दानापुर पुलिस कॉलोनी में रहने वाली निशु सिंह अपने बेटे-बेटी को लेकर रोते-बिलखते थाना पहुंची और पति रवि रंजन सिंह पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई। निशु सिंह ने बताया कि रवि रंजन सिंह बिहार पुलिस में 2003 बैच के जवान है और वर्तमान में बेतिया में तैनात है। दोनों की शादी 2007 में हुई थी। 

शादी के बाद परिवार ठीक-ठाक चल रहा था। 14-16 साल के बेटे-बेटी की पढ़ाई के लिए दानापुर पुलिस कॉलोनी में किराए का घर लेकर रह रहे थे। लेकिन शनिवार को सिपाही रवि रंजन सिंह एक महिला सिपाही के साथ एक नवजात को लेकर घर पहुंचा। इसके बाद बवाल मच गया और दोनों के बीच लड़ाई और हाइ वोल्टेज होने लागा फिर माला दानापुर थाना पंहुचा और थाने में भी घंटों ड्रामा चला। इस दौरान यह खुलासा हुआ कि उक्त महिला उमा नाम की पुलिसकर्मी है, जो 2018 बैच की बताई जा रही है और फिलहाल गयाजी में डायल 112 में तैनात है। 

बताया जाता है कि सिपाही का लंबे समय से गयाजी में तैनात एक महिला सिपाही से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि निशु सिंह की ओर से पति पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया गया है। मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Web Title: "I am his second wife, and this child is his as well": Bihar Police constable enters into a second marriage with a female colleague; first wife left stunned as the matter reaches the police station

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे