लाइव न्यूज़ :

आखिर इतना अहंकारी कोई क्यों हो जाता है?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 26, 2025 09:58 IST

ठीक इसी तरह जब आप किसी के कौशल और काबिलियत की प्रशंसा करते हैं तो उससे आपका कद बड़ा होता है.

Open in App

भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के दौरान 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर धांसू बल्लेबाज शुभमन गिल को आउट करने के बाद पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद ने जिस तरह से अपनी गर्दन तरेरी और शुभमन को पैवेलियन लौटने का इशारा किया, उस फूहड़ अंदाज की हर कोई आलोचना कर रहा है. भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का तो नाराज होना स्वाभाविक ही था, पाकिस्तान की ओर से वर्षों क्रिकेट खेलने वाले वसीम अकरम ने भी इसकी आलोचना की है.

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब अबरार ने इस तरह की अहंकारी हरकत की हो! अहंकार में चूर रहने वाले और भी कई खिलाड़ी रहे हैं लेकिन सवाल है कि अबरार जब देख रहे थे कि उनकी टीम मजबूत स्थिति में नहीं है इसके बावजूद इस तरह की हरकत का मतलब है कि अहंकार उनके स्वभाव में है. क्रिकेट में ही क्यों, मनुष्य की जिंदगी में हर ओर अहंकार भरा है.

तो सवाल है कि ये अहंकार है क्या और मनुष्य के चेतन में मौजूद विवेक इसे क्यों नहीं रोक पाता? यदि आप विश्लेषण करें तो अहंकार वहीं पैदा होता है जहां अंधकार और अज्ञानता का वास होता है. यहां अंधकार का मतलब अंधेरे से बिल्कुल नहीं है. बाहरी अंधकार को तो दीपक की एक लौ या बिजली के एक बल्ब से तत्क्षण दूर किया जा सकता है. बात है आंतरिक अंधकार की. जब आप किसी विषय को केवल अपने नजरिये से देखने के आदी हो जाते हैं तो उस विषय के दूसरे आयाम देख नहीं पाते. दूसरे के देखने का नजरिया आप समझ नहीं पाते हैं.

जब तक आप समग्र दृष्टिकोण से विषय को नहीं समझेंगे, खुद के प्रति भी न्याय नहीं कर सकते. ऐसी स्थिति में आपके भीतर का तत्व विकसित नहीं होगा और आपको लगेगा कि आप जो कर रहे हैं, जो सोच रहे हैं वही सत्य है!

फिर आपका विवेक मरने लगता है. चूंकि मन तक ज्ञान का प्रकाश नहीं पहुंच पाता इसलिए अंधेरा और घना व गहरा होता जाता है. अबरार तो महज एक उदाहरण हैं. इस तरह के हजारों अबरार आपको इधर-उधर बिखरे मिलेंगे. दो पैसे क्या कमा लिए, थोड़ी सी शोहरत क्या पा ली, अहंकार की ज्वाला भभकने लगती है. इसीलिए भारतीय परंपरा में उपनिषद के श्लोक ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’ को जिंदगी के लिए सबसे महत्वपूर्ण श्लोक के रूप में स्वीकार किया गया है.

इसका अर्थ है, हे प्रभु, हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले चलो! प्रकाश का अर्थ है ज्ञान का प्रकाश! जिंदगी जब ज्ञान के प्रकाश से आलोकित होती है तो मनुष्यता निखर उठती है. आपने देखा होगा कि कोई गेंदबाज यदि अच्छी गेंद फेंकता है तो बीट होने के बावजूद बल्लेबाज इशारों ही इशारों में गेंदबाज को संदेश देता है कि गेंद शानदार थी! ठीक इसी तरह जब आप किसी के कौशल और काबिलियत की प्रशंसा करते हैं तो उससे आपका कद बड़ा होता है. किसी को नीचा दिखाने की हर हरकत आपको प्रकाश से बहुत दूर, अंधेरे की ओर ले जाती है. इंसानियत का तकाजा यही है कि आप एक अच्छे इंसान बनें.

अच्छा इंसान बनने के लिए जरूरी है कि आपके भीतर सात्विकता पनपे. अपनी सफलता पर गर्दन तरेरने से जिंदगी में ऋणात्मकता का वास होता है. ऐसी स्थिति में आप जिंदगी के किसी भी खेल में विजयी नहीं हो सकते और न ही कोई जंग जीत सकते हैं!

टॅग्स :भारत vs पाकिस्तानआईसीसीपाकिस्तान क्रिकेट टीमटीम इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप चैंपियन, रन बनाने में फुस्स सूर्यकुमार यादव?, 2028 में होने वाले ओलंपिक खेल खेलेंगे, जानें बीसीसीआई ने क्या कहा?

क्रिकेटसचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा रिकॉर्ड टूटेगा?, आयरलैंड-जिम्बाब्वे दौरे पर खेलेंगे 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

क्रिकेट18 टेस्ट, 71 वनडे और 57 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच और 4968 रन, 6 शतक, 33 फिफ्टी, केंद्रीय अनुबंध में जगह नहीं, क्रिकेट से संन्यास

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटलगातार 4 हार और जसप्रीत बुमराह ने 5 मैच में नहीं लिए कोई विकेट?, क्या मुंबई इंडियंस में सबकुछ ठीक नहीं, पूर्व स्टार खिलाड़ी ने खड़े किए सवाल?

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच