लाइव न्यूज़ :

अयाज मेमन का कॉलम: ये खिलाड़ी पूरी करेगा हार्दिक पंड्या की कमी

By अयाज मेमन | Updated: January 12, 2019 12:31 IST

टेस्ट सीरीज की फतह के बाद अब लक्ष्य वन-डे सीरीज पर है। बेशक, वन-डे में भी भारत का जलवा रहने की उम्मीद है।

Open in App

टेस्ट सीरीज की फतह के बाद अब लक्ष्य वन-डे सीरीज पर है। बेशक, वन-डे में भी भारत का जलवा रहने की उम्मीद है। इसकी एक प्रमुख वजह टेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक जीत भी है और वह लय में भी है। साथ ही टीम के सामने कुछ परेशानियां भी हैं। इसमे में विवादास्पद टिप्पणी के चलते हार्दिक पंड्या और लोकेश राहुल का निलंबन अहम है।

यह विवाद भारतीय टीम के प्रदर्शन को प्रभावित करेगा। साथ ही ऋषभ पंत सीरीज का हिस्सा नहीं है। खासतौर से हार्दिक के रूप में एक ऑलराउंडर की कमी जरूर महसूस होगी। ऐसे में जडेजा को उतारा जा सकता है, लेकिन जड्डू को खिलाने से चहल और कुलदीप में से एक को बाहर बैठना पड़ेगा। कुल मिलाकर टीम का संतुलन बनाने में टीम प्रबंधन को माथापच्ची करनी पड़ेगी।

महेंद्र सिंह धोनी की वापसी टीम के लिए खुश खबर है। बतौर विकेटकीपर उनका प्रदर्शन बेजोड़ रहा है। युवा ऋषभ पंत को अभी काफी सुधार की जरूरत है। फिर धोनी के अनुभव को कैसे नजरअंदाज किया जा सकता है। लेकिन, एक मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में एमसएडी पिछले कुछ समय से बेहद औसत साबित हुए हैं।

विश्वकप की देखते हुए अब प्रत्येक वन-डे महत्वपूर्ण होने वाला है। ऑस्ट्रेलया दौरे के बाद भारत को न्यूजीलैंड में वन-डे श्रृंखला खेलनी है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया भारतीय दौरे पर वन-डे सीरीज खेलेगी। भारतीय 'थिंक टैंक' के लिए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में टीम का प्रदर्शन काफी मायने रखेगा। इन दोनों श्रृंखलाओं के आधार पर विश्व कप के लिए अंतिम सूची तय होगी।

टॅग्स :भारत Vs ऑस्ट्रेलियाहार्दिक पंड्यारवींंद्र जडेजा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

क्रिकेट3000000 पर डील?, कौन हैं कृष भगत?, मुंबई इंडियंस में शामिल?

क्रिकेटहार्दिक पांड्या पर 1200000 रुपये और टिम डेविड पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना, आखिर क्यों MI और RCB खिलाड़ी पर एक्शन

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े