लाइव न्यूज़ :

कितनी संतुलित है वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम, जानें क्रिकेट एक्सपर्ट अयाज मेमन की राय

By अयाज मेमन | Updated: April 18, 2019 16:45 IST

योग्यता के आधार पर खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। फिर भी अंबाती रायुडू और दिनेश कार्तिक के बीच चयन को लेकर थोड़ा विवाद गहराया।

Open in App

विश्व कप के लिए घोषित भारतीय दल बेहद संतुलित है। योग्यता के आधार पर खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। फिर भी अंबाती रायुडू और दिनेश कार्तिक के बीच चयन को लेकर थोड़ा विवाद गहराया। दोनों अनुभवी खिलाड़ी हैं और भारतीय थिंक टैंक ने इन दोनों पर खूब मेहनत भी की। लेकिन, आखिरकार रायुडू के स्थान पर युवा लोकेश राहुल को मौका दिया गया है, जबकि युवा ऋषभ पंत पर अनुभवी दिनेश कार्तिक भारी पड़े।

पंत और कार्तिक के बीच का मामला अब भी शांत नहीं हो पाया है। चयनकर्ताओं के अनुसार एमएस धोनी के विकल्प के तौर कार्तिक को तरजीह दी गई है। उनके अनुसार धोनी के महत्वपूर्ण मौकों पर चोटिल होने पर कार्तिक को ही मौका दिया जा सकता है। हालांकि, मेरी व्यक्तिगत राय थोड़ी अलग है। मेरा मानना है कि वैकल्पिक खिलाड़ी का चयन भविष्य के रूप में देखकर किया जाता है।

ऐसे में युवा खिलाड़ी को ही अवसर दिया जाना चाहिए। फिर भी टीम संतुलित नजर आती है। चूंकि विश्व कप इंग्लैंड की मेजबानी में हो रहा है, ऐसे में वहां की स्थितियों को देखते हुए अतिरिक्त तेज गेंदबाज को शामिल किया जा सकता था। लेकिन पिछली बार चैंपियंस ट्रॉफी में स्पिनर्स ने कमाल दिखाया था। यही कारण है कि टीम में चार प्रमुख तेज गेंदबाजों के अलावा कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के साथ रविंद्र जडेजा को भी रखा गया है। इन तीन स्पिनर्स के अलावा केदार जाधव भी मौका मिलने पर फिरकी गेंदबाजी कर लेते हैं।

ज्यादातर लोग विजय शंकर के चयन को लेकर अचंभित हैं। लेकिन मैं ऐसा नहीं मानता क्योंकि पिछले छह-आठ माह से वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही वह चौथे से सातवें स्थान पर उपयोगी बल्लेबाज साबित हुए।

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपटीम इंडियाबीसीसीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 बल्लेबाजी स्वरूप में बहुत बदलाव आया, विश्व कप विजेता टीम के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा-वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे, प्रियांश आर्य ने पावरप्ले ओवर में कर रहे धमाल?

क्रिकेटनाडा ने डोप टेस्ट में चूकने पर यशस्वी जयसवाल और शैफाली वर्मा को जारी किया नोटिस

क्रिकेटIPL 2026 फाइनल के वेन्यू का हुआ ऐलान, जानें कहाँ और कब होंगे नॉकआउट मुकाबले

क्रिकेटICC T20I Rankings: आईसीसी T20I रैंकिंग में टीम इंडिया की बादशाहत कायम, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर

क्रिकेटकौन हैं नंदनी शर्मा?, भारत की 15 सदस्यीय टीम में पहली बार जगह

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेट1200000 रुपये फाइन?, जीत के बाद झटका, धीमी ओवर गति बनाए रखने पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर एक्शन?

क्रिकेट200 से अधिक रन बनाकर 9 बार हारे पंजाब किंग्स के खिलाड़ी?, देखिए आंकड़े

क्रिकेटPBKS vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया, प्लेऑफ में जानें की उम्मीदें बरकरार

क्रिकेटIPL 2026: मिचेल स्टार्क ने PBKS के खिलाफ अपने T20 करियर का सबसे महंगा ओवर डाला

क्रिकेट24 गेंद में 57 रन, एक आईपीएल पारी में सबसे अधिक रन?, मिशेल स्टार्क पर टूट पड़े पंजाब किंग्स बल्लेबाज