1200000 रुपये फाइन?, जीत के बाद झटका, धीमी ओवर गति बनाए रखने पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर एक्शन?

जीत से दिल्ली के 12 मैच में पांच जीत से 10 अंक हो गए हैं और टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2026 10:01 IST2026-05-12T10:00:29+5:302026-05-12T10:01:35+5:30

Delhi Capitals captain Axar Patel 1,200,000 rupees fine Shock victory action taken against maintaining slow over-rate | 1200000 रुपये फाइन?, जीत के बाद झटका, धीमी ओवर गति बनाए रखने पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर एक्शन?

file photo

googleNewsNext
Highlightsपंजाब किंग्स को तीन विकेट से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी धुंधली उम्मीदों को बरकरार रखा।2026 के मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है।अगला मैच रविवार को नयी दिल्ली में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा।

धर्मशाला:दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पंजाब किंग्स के खिलाफ अपनी टीम की जीत के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अक्षर और डेविड मिलर के अर्धशतकों की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में पंजाब किंग्स को तीन विकेट से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी धुंधली उम्मीदों को बरकरार रखा।

आईपीएल की एक विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ स्टेडियम, धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है।’’

इसमें आगे कहा गया है, ‘‘धीमी ओवर गति से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत यह उनकी टीम का इस सत्र का पहला अपराध था इसलिए अक्षर पटेल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।’’ दिल्ली की टीम अंक तालिका में अभी सातवें स्थान पर है। उसका अगला मैच रविवार को नयी दिल्ली में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा।

कप्तान अक्षर पटेल और डेविड मिलर के अर्धशतक से दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को यहां खराब शुरुआत से उबरकर पंजाब किंग्स को तीन विकेट से हराकर नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करने की अपनी मामूली उम्मीदों को जीवंत रखा। पंजाब की टीम लगातार चौथी हार के बाद 11 मैच में 13 अंक के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है।

Open in app