लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: एनपीए अकाउंट को भी मिल सकता है नया लोन, आरबीआई के कदम से होगा बड़ा फायदा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 19, 2023 11:10 IST

आरबीआई ने समाधान देते हुए कहा कि 12 महीने में डिफॉल्टर पूरा सेटलमेंट कर देता है तो उसके बाद वो फिर से लोन पाने का हकदार होगा. इससे छोटे डिफॉल्टर्स की संख्या में भी कमी आएगी. 

Open in App

सीए महेश राठी

पिछले कुछ वर्षों से बैंकों का एनपीए काफी बढ़ा है. इस दौरान सरकार ने कॉरपोरेट लोन माफ भी किए, जिसकी काफी आलोचना हुई. ऐसे में रिजर्व बैंक के सामने कड़ी चुनौती थी कि ऐसे डिफॉल्टर्स की संख्या में कमी कैसे की जाए? आरबीआई ने अब इस समस्या को एक अलग तरह से सुलझा लिया है. सिर्फ सुलझाया ही नहीं बल्कि कह सकते हैं कि लोगों को बड़ी राहत भी दी है.

आरबीआई ने बैंकों से कहा है कि ऐसे डिफॉल्टर्स के साथ सेटलमेंट करें और 12 महीनों का कूलिंग पीरियड देकर अपना पैसा निकालें. ये वो पहली समस्या है जिसके समाधान से देश में छोटे डिफॉल्टर्स की संख्या में कमी आएगी. 

अब दूसरी समस्या ये है कि सेटलमेंट तो अब भी हो रहा है. बैंक और डिफॉल्टर आपस में सेटलमेंट करते हैं और उसके बाद डिफॉल्टर कर्जमुक्त हो जाता है लेकिन अगर उसे दोबारा लोन की जरूरत पड़ती है तो उन्हें आसानी से लोन नहीं मिल पाता है. बैंकों का उस वक्त नजरिया होता है कि सिबिल में सेटलमेंट दिखाई दे रहा है. बैंकों की नजर में वो निगेटिव प्रोफाइल वाला व्यक्ति होता है. फिर चाहे सिबिल स्कोर क्यों न 800 पर पहुंच जाए. 

आरबीआई ने इस समस्या को सुलझाने में कामयाबी हासिल की है. वो ये है कि 12 महीने में डिफॉल्टर पूरा सेटलमेंट कर देता है तो उसके बाद वो फिर से लोन पाने का हकदार होगा. इसका मतलब है कि सेटलमेंट पूरा करने के बाद लोन लेने वालों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. आरबीआई के इस फैसले का आम आदमी को फायदा मिलेगा. यह जानकारी आरबीआई के 8 जून 2023 के नोटिफिकेशन के द्वारा दी गई है.

टॅग्स :Reserve Bank of IndiaBank
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

ज़रा हटकेबैंक की गलती से खाते में 10 करोड़ रुपये आने के बाद UP की महिला ने दिखाई ईमानदारी, कहा - 'इसे वापल लें, ये मेरे नहीं'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?