लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: गालिब को फिल्म के जरिये जीवंत कर दिया था मंटो ने

By विवेक शुक्ला | Updated: December 27, 2023 11:47 IST

सआदत हसन मंटो 1940 के दरम्यान दिल्ली में ही थे। उन दिनों मंटो दिल्ली आकाशवाणी में नौकरी कर रहे थे। मंटो की शख्सियत पर मिर्जा गालिब की शायरी का गहरा असर था।

Open in App
ठळक मुद्देसआदत हसन मंटो 1940 के दरम्यान दिल्ली आकाशवाणी में नौकरी करते थेमंटो उस वक्त मोरी पर रहते थे, जरूर उस वक्त वो गालिब के घर और कब्र पर गए होंगेमंटो और कृष्ण चंदर उस दौरान जामा मस्जिद इलाके में उर्दू बाजार में घूमने-फिरने जाते थे

आप जब दिल्ली-6 की संकरी गलियों से गुजरते हुए मिर्जा गालिब के बल्लीमारान वाले घर या फिर वहां से आठ-दस किमी दूर उनकी बस्ती निजामुद्दीन में मौजूद कब्र के पास खड़े होते हैं तो यह ख्याल भी आता है कि इधर कौन-कौन उस सदियों के शायर को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आया होगा। बेशक, गालिब से जुड़े इन दोनों स्मारकों पर हाजिरी देने कथाकार सआदत हसन मंटो तो आए ही होंगे।

मंटो 1940 के दरम्यान दिल्ली में ही थे। उन दिनों मंटो दिल्ली आकाशवाणी में नौकरी कर रहे थे। मंटो की शख्सियत पर मिर्जा गालिब की शायरी का गहरा असर था। मंटो और कृष्ण चंदर जामा मस्जिद इलाके में उर्दू बाजार में घूमने-फिरने आते-जाते थे। मंटो रहते थे मोरी गेट में। ये नहीं हो सकता कि तब ये दोनों गालिब साहब के घर और कब्र पर न गए हों।

जामा मस्जिद से गालिब का बल्लीमारान वाला घर कोई बहुत दूर तो है नहीं। अब वहां पर उनका स्मारक बना हुआ है। मंटो और कृष्ण चंदर मोरी गेट से तांगे पर जामा मस्जिद आ जाया करते होंगे। फिर वहां से गालिब के घर पैदल ही चले जाते होंगे। जहां अब गालिब स्मारक है, वहां पर कोयले का टाल देखकर मंटो उदास जरूर होते होंगे।

बेशक, कभी न कभी मंटो गालिब की कब्र पर भी पहुंचे होंगे। वे गालिब की कब्र को देखकर भी उदास हुए होंगे। उनकी कहानी पर बनी मिर्जा गालिब फिल्म की सफलता के बाद फिल्म के निर्माता सोहराब मोदी ने गालिब की कब्र को संगमरमर के पत्थरों से ठीक करवाया था।

मंटो ने दिल्ली में रहते हुए किशन चंदर के साथ ‘बंजारा’ फिल्म की कहानी भी लिखी, जिसे सेठ जगत नारायण ने खरीदा था। मंटो ने दिल्ली में ही ‘मिर्जा गालिब’ कहानी लिखी। वे दिल्ली में तकरीबन दो साल रहने के बाद अपने पसंदीदा शहर मुंबई लौट गए। उन्हें ‘मिर्जा गालिब’ फिल्म की कहानी लिखते हुए गालिब के घर और कब्र पर बिताया वक्त जरूर याद आता होगा।

देश के विभाजन के बाद मंटो पाकिस्तान चले गए। उनका 1955 में निधन हुआ। तब देश भर में ‘मिर्जा गालिब’ फिल्म चल रही थी। ‘मिर्जा गालिब’ 1954 में रिलीज हुई तो उसकी स्पेशल स्क्रीनिंग राष्ट्रपति भवन में भी हुई। राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद और प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश की कई गणमान्य हस्तियों के साथ इसे देखा और पसंद किया।

फिल्म देखने के बाद पंडित नेहरू ने सोहराब मोदी से कहा, ‘आपने गालिब को वापस जीवित कर दिया है’ मिर्जा गालिब ने अखिल भारतीय सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रपति का स्वर्ण पदक और हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रपति का रजत पदक जीता। बेशक, मिर्जा गालिब फिल्म ने उस अजीम शायर को जिंदा कर दिया था। इसका श्रेय मंटो को भी जाता है।

टॅग्स :मिर्जा गालिबसआदत हसन मंटोदिल्लीबॉलीवुड के किस्से
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार