लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: साहब हनुमान चालीसा पढ़ते हुए पोस्ट कर रहे हैं, राजद विधान पार्षद सुनील सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर फिर साधा तंज

By एस पी सिन्हा | Updated: November 27, 2023 16:29 IST

Bihar Politics News: लालू परिवार के करीबी सुनील सिंह ने व्यंग्य वाला कैप्शन भी लिखा है, जिसमें स्पष्ट है कि वे नीतीश कुमार को जलाने का प्रयास कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोजपा(रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान के साथ दिख रहे हैं। हंसते- मुस्कुराते हुए भी नजर आ रहे हैं।कुछ महीने पूर्व मैंने एक केंद्रीय मंत्री जी के साथ सरकारी कार्यक्रम का फोटो पोस्ट किया था।"साहब जी" का जन्मसिद्ध अधिकार के साथ कॉपीराइट भी है।

Bihar Politics News: राजद विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए बिना निशाने पर लेते रहते हैं। उन्होंने नया पोस्ट जारी किया है, जिसमें वे लोजपा(रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान के साथ दिख रहे हैं। दोनों नेता हंसते- मुस्कुराते हुए भी नजर आ रहे हैं।

लालू परिवार के करीबी सुनील सिंह ने व्यंग्य वाला कैप्शन भी लिखा है, जिसमें स्पष्ट है कि वे नीतीश कुमार को जलाने का प्रयास कर रहे हैं। सुनील सिंह ने लिखा है कि “आज का यह फोटो जो चिराग पासवान के साथ का है, यह एक शादी समारोह का है। जिसे हनुमान चालीसा पढ़ते हुए बहुत ही डरते-सहमते पोस्ट करना पड़ रहा है।

कारण स्पष्ट है कि कुछ महीने पूर्व मैंने एक केंद्रीय मंत्री जी के साथ सरकारी कार्यक्रम का फोटो पोस्ट किया था, जिसे देखते के साथ ही "साहब जी" का ब्रह्मांड जो पहले से ही गड़बड़ चल रहा था और भी चना जोर गर्म हो गया था। क्योंकि विपक्षी नेताओं के साथ पेंग बढ़ाना "साहब जी" का जन्मसिद्ध अधिकार के साथ कॉपीराइट भी है।

अगर दूसरा कोई भी व्यक्ति ऐसी हिमाकत किया तो वो भाजपा का एजेंट माना जायेगा।!! आप जरा जान लीजिए भूलिए मत!!” बता दें कि पिछले दिनों सुनील सिंह ने ही सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जिसमें वे गृह मंत्री अमित शाह के साथ नजर आ रहे थे।

इसी तस्वीर पर नीतीश कुमार ने महागठबंधन की बैठक में सुनील सिंह पर आरोप लगा दिया था कि वे भाजपा के सम्पर्क में हैं और लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। जबकि सुनील सिंह का कहना था कि अमित शाह सहकारिता मंत्री भी हैं और उन दोनों की तस्वीर सरकारी कार्यक्रम की है।

सुनील सिंह बिस्कोमान के अध्यक्ष के रूप में उस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसी के बाद सुनील सिंह के निशाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रहते हैं। विधानमंडल दल की बैठक में नीतीश कुमार न सिर्फ सुनील सिंह पर बल्कि कांग्रेस और अपनी पार्टी के कुछ विधायकों पर भी नाराज दिखे। उन्होंने अमित शाह के साथ तस्वीर खिंचाने को लेकर सुनील सिंह की भी क्लास लगाई थी।

हालांकि, इस दौरान सुनील सिंह तीखे तेवरों में जवाब देते नजर आए। स्थिति बिगड़ता देख तेजस्वी यादव आगे आए और उन्होंने मामले को संभाला और अपने विधान पार्षद सुनील सिंह को शांत कराया। इस तरह कई मौकों पर सुनील सिंह नीतीश सरकार पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं गंवा रहे हैं।

टॅग्स :पटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

बिहार अधिक खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'