लाइव न्यूज़ :

बिहारः हिंसाग्रस्त मणिपुर की बात कब करेंगे?, मन की बात पर जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा-पीएम मोदी देश में क्या चल रहा...

By एस पी सिन्हा | Updated: June 19, 2023 16:29 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आखिर आपके मन की बात में मणिपुर के हित की बात, मणिपुर और देशभर में सामाजिक सौहार्द एवं शांति की बात, युवाओं के हित की बात, महंगाई की बात, बेरोजगारों के हित की बात क्यों नहीं आती है?

Open in App
ठळक मुद्देमणिपुर भारत में ही है, वहां भी डबल इंजन वाली भाजपा सरकार है।देश के प्रधानमंत्री के मन की बात में यह क्यों नहीं आती? समय निकट है, देश की जनता सब का हिसाब लेगी।

पटनाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा मन की बात किए जाने पर तंज कसते हुए जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि मोदी हिंसाग्रस्त मणिपुर की बात कब करेंगे?

ललन सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आखिर आपके मन की बात में मणिपुर के हित की बात, मणिपुर और देशभर में सामाजिक सौहार्द एवं शांति की बात, युवाओं के हित की बात, महंगाई की बात, बेरोजगारों के हित की बात क्यों नहीं आती है? उन्होंने कहा कि मणिपुर भारत में ही है, वहां भी डबल इंजन वाली भाजपा सरकार है।

महीनों से जो मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है। देश के प्रधानमंत्री के मन की बात में यह क्यों नहीं आती? समय निकट है, देश की जनता सब का हिसाब लेगी। ललन सिंह ने पोस्ट के साथ एक वीडियो भी डाला है। इसमें लोगों की भीड़ रेडियो दिखाती है। फिर रेडियो को सड़क पर फेंक दिया जाता है और लोग उस पर पैर मारकर तोड़ देते हैं।

यह एक प्रतीकात्मक विरोध दर्शाया गया है, जिसमें लोगों का गुस्सा पीएम मोदी पर है। पीएम मोदी जो हर महीने के अंतिम रविवार को मन की बात करते हैं वे 3 मई से हिंसा से जूझ रहे मणिपुर के मामले में अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

दरअसल, मणिपुर में तीन मई को ये हिंसा तब शुरू हुई जब मैतेई समुदाय को जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग के खिलाफ राज्य के कुकी समेत दूसरे जनजातीय समुदाय ने रैली निकाली जो बाद में हिंसक हो गई। दोनों समुदायों के बीच लंबे समय से मतभेद होने के बावजूद राज्य में कुकी और मैतेई समुदाय शांतिपूर्वक रह रहे थे।

लेकिन राज्य की भाजपा सरकार ने मैतेई समुदाय को जनजाति का दर्जा दिया जिसका कुकी समेत दूसरे जनजातीय समुदाय विरोध कर रहे हैं। संयोग से मणिपुर की मौजूदा विधानसभा में 60 में से 40 विधायक मैतेई समुदाय के हैं।

टॅग्स :Bihar BJPजेडीयूमन की बातनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

बिहार अधिक खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'