लाइव न्यूज़ :

हाजीपुर सीट के लिए दो-दो हाथ करने को तैयार पशुपति कुमार पारस और चिराग पासवान, भाजपा पर टिकी हैं सबकी निगाहें

By एस पी सिन्हा | Updated: July 16, 2023 15:40 IST

हाजीपुर सीट को लेकर पशुपति कुमार पारस और चिराग पासवान दो-दो हांथ करने को तैयार दिख रहे हैं। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने एकबार फिर से हाजीपुर लोकसभा सीट को लेकर हुंकार भरी है।

Open in App
ठळक मुद्देपशुपति कुमार पारस और चिराग पासवान के बीच जारी है खींचतानहाजीपुर सीट को लेकर दोनों दो-दो हाथ करने को तैयार केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस हाजीपुर सीट छोड़ने को तैयार नहीं

पटना: भाजपा के प्रयास के बावजूद चाचा (पशुपति कुमार पारस) और भतीजे (चिराग पासवान) के बीच जारी कटुता कम होने का नाम नही ले रही है। एनडीए की होने वाली बैठक में दोनों आमंत्रित हैं। ऐसे में दोनों एनडीए का हिस्सा बनने जा रहे हैं। लेकिन हाजीपुर सीट को लेकर दोनों दो-दो हाथ करने को तैयार दिख रहे हैं। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने एकबार फिर से हाजीपुर लोकसभा सीट को लेकर हुंकार भरी है। उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा है कि हाजीपुर में चिराग पासवान का कुछ भी नहीं है।

उन्होंने कहा कि चिराग पासवान साल 2014 में जमुई से सांसद बने। ऐसे में चिराग पासवान से जमुई की जनता यह पूछ रही है कि तुम्हें हमने 9 साल तक सांसद बनाया, लेकिन अब 2024 में जमुई को छोड़कर क्यों जा रहे हो? हाजीपुर में चिराग पासवान का क्या है, वो क्यों हाजीपुर आएगा। पारस ने कहा कि चिराग पासवान कहते हैं कि हाजीपुर मेरे पिता की कर्मभूमि है। लेकिन जीवित रहते पिता ने कभी हाजीपुर से उन्हें टिकट नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान कहते थे कि चिराग पासवान मेरा बेटा जरूर है, लेकिन इस पर मुझे विश्वास नहीं है। इसलिए बड़े भाई ने मुझे ये जिम्मेदारी दी और उत्तराधिकारी चुना। तब मैं हाजीपुर से चुनाव लड़ा था। मैं हाजीपुर से चुनाव लड़ने के पक्ष में नहीं था। इसके साथ ही पारस ने कहा कि मेरा गठबंधन भाजपा से है। चिराग पासवान तो अभी द्वंद्व में है कि मुझे इतना सीट मिलेगा तो एनडीए में जाएंगे।

वहीं, चिराग पासवान पर सवाल खड़ा करते हुए उन्होंने कहा कि कभी उन्होंने लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव के खिलाफ कुछ नहीं बोला। अपने बड़े भाई रामविलास पासवान को याद करते हुए केन्द्रीय मंत्री पारस ने कहा कि वे कहते थे कि सड़क पर वही जानवर मरता है जो यह फैसला नहीं ले पाता है कि किधर जाएं। वही स्थिति बिहार के कुछ नेताओं की है। उन्होंने कहा कि अब चुनावी वर्ष है, लिहाजा ऐसे में एनडीए चाहता है कि अधिक से अधिक दलों को जोड़ें ताकि कोई भी वोट ख़राब नहीं हो। ऐसे में चिराग पासवान और जीतन राम मांझी को भी जोड़ा जा रहा है। वे बैठक में आएंगे। बैठक के बाद क्या रिजल्ट होगा, वो देखना होगा।

टॅग्स :लोक जनशक्ति पार्टीरामविलास पासवानPashupati Kumar Parasचिराग पासवानलोकसभा चुनाव 2024बिहारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

बिहार अधिक खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'