लाइव न्यूज़ :

Year Ender 2018: 2018 में भोजपुरी की इन फिल्मों ने पर्दे पर लगाई आग, मचाया गदर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 25, 2018 11:19 IST

आइए जानते हैं वो कौन सी भोजपुरी की फिल्में हैं जिन्होंने 2018 में धमाल किया है।

Open in App

हर साल अपनी कुछ ना भूलने वाली फिल्में फैंल को देकर जाता है। इस लिस्ट में जहां बॉलीवुड की फिल्में शामिल होती हैं। वहीं, इस बार भोजपुरी फिल्मों की लिस्ट भी बहुत लंबी है। इस साल भोजपुरी इंडस्ट्री में कई रिकॉर्ड्स बने। इस साल भोजपुरी की कई फिल्मों में धूम मचाई। भोजपुरी सिनेमा में एक से एक नायाब फिल्में आईं जिन्होंने फैंस के बीच अपनी छाप छोड़ी। आइए जानते हैं वो कौन सी भोजपुरी की फिल्में हैं जिन्होंने 2018 में धमाल किया है।

बॉर्डर

सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की ऐसे तो हर साल अनेकों फिल्में पर्दे पर आती हैं और धमाल करती हैं। लेकिन इस साल आई   फिल्म बॉर्डर ने जो धमाल किया उसके कहने ही क्या। बॉर्डर को काफी अच्छी ओपनिंग मिली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने ईद के मौके पर यूपी, बिहार में सलमान खान की रेस को जबरदस्त टक्कर दी थी। 

वॉन्टेड

भोजपुरी सिनेमा में जब वॉन्टेड फिल्म पर्दे पर आई तो एक बार फिर हर कोई पवन सिंह का किस कद्र दीवाना है। 2018 में आई पवन सिंह, अमृता आचार्य और मणि भट्टाचार्य की फिल्म वॉन्टेड काफी सुर्खियों में रही है। इस फिल्म का गाना बिन बियाहे राजा काफी हिट हुआ था।

बलम जी लव यू

2018 में ही आई खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की फिल्म बलम जी लव यू ने भी सफलता के अलग की परचन गाढ़े थे। फैंस को ये फिल्म बहुत पसंद आई थी। इस फिल्म में कॉमेडी, ड्रामा सब था। इस फिल्म का गाना 'बीपी बढ़ल बा' खूब वायरल हुआ था। 

मां तुझे सलाम

देश भक्ति से भरी इस फिल्म को फैंस के बीच जमकर पसंद किया गया। पवन सिंह, अक्षरा सिंह और मधु शर्मा की फिल्म मां तुझे सलाम दर्शकों को काफी पसंद आई। इस फिल्म का निर्देशन असलम शेख ने किया था।

संघर्ष

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की फिल्म संघर्ष इस साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। पराग पाटिल के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने कई हिट गानें दिए। फिल्म ने काफी अच्छा कारोबार भी किया और दोनों की जोड़ी भी एक बार फिर से पर्दे पर सफल साबित हुई।

टॅग्स :भोजपुरीईयर एंडर 2018
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई स्थानीय निकाय चुनावः भाजपा को अब बैसाखियों की जरूरत नहीं?

बॉलीवुड चुस्कीMonalisa Photos: भोजपुरी हसीना मोनालिसा का ग्लैमरस फोटोशूट, देखें तस्वीरें

भारतमेरे पति नहीं भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह?, काराकाट विधानसभा सीट से ज्योति सिंह ने भरा नामांकन, हलफनामे में क्या-क्या जिक्र, वैवाहिक स्थिति कॉलम में ‘परित्यक्त नारी’ बताया

बॉलीवुड चुस्कीबिहार विधानसभा चुनाव: मैथिली ठाकुर, पवन सिंह, ऋतेश रंजन पांडेय, आलोक कुमार, शिल्पी राज, खेसारी लाल यादव लड़ेंगे इलेक्शन, देखिए किस दल से अजमाएंगे किस्मत?

भारतपवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का आरोप, भोजपुरी स्टार ने उन्हें प्रताड़ित किया, कहा- 'वह मुझे गर्भपात की गोलियां देता था'

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल

भोजपुरीभोजपुरी स्टार पवन सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला?

भोजपुरीभोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता को लेकर चिंतित हुए रवि किशन, इसे खत्म करने की मांग की

भोजपुरीफटे कपड़े, बिखरे बाल..., हुलिया देख पहचान पाना मुश्किल, भोजपुरी स्टार पवन सिंह की हालत देख फैन्स के उड़े होश