लाइव न्यूज़ :

चिंटू और काजल राघवानी की भोजपुरी फिल्म ‘होते होते प्यार हो गया’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, पर्दे पर दिखेगा लव एंगल और कॉमेडी के साथ-साथ सस्पेंस का तड़का

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 22, 2022 11:15 IST

प्रदीप पांडेय चिंटू, काजल राघवानी और कॉमेडियन रोहित सिंह मटरू स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘होते होते प्यार हो गया’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के निर्माता मनीषा सिन्हा, शिवांशु पांडेय हैं। निर्देशक आनंजय रघुराज हैं। 

Open in App

मुंबई: भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू, सिजलिंग एक्ट्रेस काजल राघवानी और कॉमेडियन रोहित सिंह मटरू स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘होते होते प्यार हो गया’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस बार प्रदीप पांडेय चिंटू एक अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म में लव एंगल और कॉमेडी के साथ-साथ सस्पेंस है। फिल्म में मशहूर अभिनेत्री सहर अफशा गेस्ट एपीयरेंस में नजर आ रही हैं। 

इन दिनों भोजपुरी स्क्रीन पर प्रदीप पांडेय चिंटू और काजल राघवानी की केमेस्ट्री को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यह जोड़ी एक बार फिर से रिपिट हो रही है फिल्म ‘होते होते प्यार हो गया’ में, जो लंदन बेस्ड है। फिल्म का ट्रेलर यशी फिल्मस के यूट्यूब चैनल से रिलीज हो गया है, जो बेहद इम्प्रैसिव लग रहा है। फिल्म के निर्माता मनीषा सिन्हा, शिवांशु पांडेय हैं। निर्देशक आनंजय रघुराज हैं। 

बात अगर फिल्म की कहानी की करें तो वह एक लड़के से लंदन में शुरू होती है, जो एक दूसरी भारतीय लड़की पर डोरे डालता है। दोनों के बीच प्यार भरे नोक-झोंक और तकरार के बाद प्यार हो जाता है। इससे यह फिल्म लव एंगल वाली लगती है, लेकिन ट्रेलर में फिल्म का क्लाइमेक्स सबके होश उड़ाने वाला है। फिल्म के गाने और संवाद नई भोजपुरी स्टाइल को प्रदर्शित करती है, जो बेहद सरल, सौम्य और हर वर्ग़ के दर्शकों से घुल मिल जाने वाली है। इस फिल्म के शूटिंग लंदन में हुई है।  फिल्म ‘होते होते प्यार हो गया’ की प्रस्तुति मशहूर निर्माता अभय सिन्हा की यशी फिल्म्स इंटरप्राइजेज ने की है। फिल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू, काजल राघवानी,  अवधेश मिश्रा, रोहित सिंह मटरू, कृष्ण कुमार, अमित शुक्ला, श्रद्धा नवल, खुशी झा, अदिति रघुराज मुख्य भूमिका में हैं। कहानी राकेश त्रिपाठी की है। म्यूजिक सजन मिश्रा ने दिया है, लिरिक्स आशुतोष तिवारी, धरम हिंदुस्तानी, यादव राज, रोहित और वसीम काजी का है। डीओपी वासु हैं। कोरियोग्राफर रिक्की गुप्ता, संजय कोंर्वे और प्रवीण सेलार हैं.

टॅग्स :भोजपुरीभोजपुरी गाना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल तक, इन नवरात्रि भजनों की धूम; इंटरनेट पर ट्रेंड हो रहे हैं ये भोजपुरी देवी गीत

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल