लाइव न्यूज़ :

गाना "एकेगो दिल मंगवईया" 1000 बा’ कर रहा ट्रेंड, सोशल मीडिया पर हिट, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2022 21:30 IST

भोजपुरीः गाना ‘एकेगो दिल मंगवईया 1000 बा’ नागेंद्र का वह गाना है, जो यूट्यूब के म्यूजिक सेक्शन में 5 वें नंबर और ग्लोबल म्यूजिक चार्ट में इंडिया में 9वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देगाना आज भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के बीच खूब फेमस है।नागेंद्र उजाला ने भोजपुरी के मशहूर सिंगर शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया था।

अपने सुरों से कम समय में भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में पहचान बनाने वाले सिंगर नागेंद्र उजाला के लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज उनके एक गाने ने रिकार्ड बना दिया है।

गाना ‘एकेगो दिल मंगवईया 1000 बा’ नागेंद्र का वह गाना है, जो यूट्यूब के म्यूजिक सेक्शन में 5 वें नंबर और ग्लोबल म्यूजिक चार्ट में इंडिया में 9वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। यह गाना आज भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के बीच खूब फेमस है। इस गाने को नागेंद्र उजाला ने भोजपुरी के मशहूर सिंगर शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया था।

श्रोताओं पर दोनों की आवाज का जादू खूब चला और आज एक महीने बाद भी इस गाने को बहुत सुना जा रहा है। यह आज हर किसी के जुबान पर चढ़ गया है। नागेंद्र उजाला मूलतः बिहार से आते हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

इसका जीता जागता उदाहरण उनका यह गाना ‘एकेगो दिल मंगवेया 1000 बा’ है, जिसे अब तक 3 करोड़ से भी अधिक व्यूज सिर्फ एक महीने में मिले हैं। यह अपने आप में एक रिकार्ड है। इस गाने को अभी जलवा आज भी ऑडियन्स के ऊपर सर चढ़ कर बोल रहा है। इस गाने की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि इस गाने पर अब तक 1 मिलियन  से अधिक रिल्स बन चुके हैं।

अपने गाने को मिली इस कामयाबी पर नागेंद्र उजाला ने सबों का आभार जताया और कहा कि भोजपुरी के श्रोताओं के प्यार और दुलार से हमारा यह गाना इतना सफल हो रहा है। यह मेरे लिए बेहद खुशी की बात है। मैं चाहूँगा कि सबों का प्यार यूं ही बना रहे। आपको बता दें कि नागेंद्र उजाला व शिल्पी राज का गाना ‘एकेगो दिल मंगवईया 1000 बा’ न्यू खोरठा वीडियो सिरीज़ से रिलीज हुआ था।

इस गाने के म्यूजिक वीडियो में राज भाई और ख़ुशी राज नजर आई हैं, जिनकी केमेस्ट्री भी गाने की तरह लोगों को खूब पसंद आई है। इस गाने के कम्पोजर अर्जुन शर्मा, गीतकार सिधू तिवारी और संगीतकार आर्या शर्मा हैं।

हर दिन इस गाने को मिलियन व्यूज मिले हैं, जो अभी भी जारी है। इसलिए इस गाने का डंका खूब बज रहा है। नागेंद्र उजाला ने अभी तक दर्जनों हिट दिए हैं, लेकिन यह गाना जितना तेज़ी से चल रहा है उतना तेज़ी से अभी तक इनका कोई गाना नहीं चला है। यह सब जानकारी प्रचारक नागेंद्र उजाला ने दी।

टॅग्स :भोजपुरी गानाबिहारमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल