लाइव न्यूज़ :

‘लव कनेक्शन’ लेकर आ रही हैं श्लेषा मिश्रा, ट्रेलर देख दर्शकों ने की तारीफ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2023 14:31 IST

श्लेषा मिश्रा ने फिल्म ‘लव कनेक्शन’ को लेकर कहा कि इस फिल्म की कहानी और मेरा किरदार दोनों खास है। मैंने इस फिल्म में अपना शत प्रतिशत दिया है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है।

Open in App

मुंबई: लेखक– निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म ‘लव कनेक्शन’ भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने को तैयार हैं। लेकिन इसी बीच फिल्म की अभिनेत्री श्लेषा मिश्रा की चर्चा खूब हो रही है। इस रोमांटिक फिल्म में श्लेषा मिश्रा मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। उनके अपोजिट इस फिल्म में रवि त्रिपाठी हैं। फिल्म में श्लेषा मिश्रा की भूमिका बेहद खास है। 

फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें श्लेषा मिश्रा की भूमिका को खूब सराहा गया। फिल्म क्रिटिक्स का मानना है कि वे भोजपुरी सिने इंडस्ट्री का भविष्य हो सकती हैं। फिल्म में श्लेषा और रवि की केमेस्ट्री को भी दर्शकों ने सराहा। खास कर श्लेषा के अदाकारी की भी तारीफ की है। 

वहीं श्लेषा मिश्रा ने फिल्म ‘लव कनेक्शन’ को लेकर कहा कि इस फिल्म की कहानी और मेरा किरदार दोनों खास है। मैंने इस फिल्म में अपना शत प्रतिशत दिया है। मैं फिल्म के निर्माता भीमसेन त्रिपाठी और निर्देशक धीरज ठाकुर का आभार व्यक्त करती हूँ। उन्होंने मुझे एक बेहतरीन फिल्म में काम करने का अवसर दिया। धीरज ठाकुर के निर्देशन में काम करने का अनुभव खास रहा। हमारी टीम शानदार थी। फिल्म की अद्भुत कहानी और बेहतर टीम वर्क के साथ हमने अपनी फिल्म को कंप्लीट किया। फिल्म का ट्रेलर सबके सामने है। इसे जरूर देखें और फिल्म भी अपने परिजनों के साथ सिनेमा घरों में जाकर देखें, जब यह रिलीज होगी। 

श्लेषा मिश्रा कहती हैं, अभिनय मेरे लिए पूजा है और इसे मैं पूरी शिद्दत से करती हूँ। मेरे लिए भाषा से ज्यादा फिल्म का  कंटेन्ट मायने रखता है। लव कनेक्शन की कहानी भी मुझे पसंद आई थी, जो यूथ ऑरिएन्टेड है। उन्होंने कहा कि मैं अपने करियर में हर तरह का किरदार अदा करना चाहती हूँ। इसलिए अच्छी कहानी और स्क्रिप्ट मेरी प्राथमिकता है। 

आपको बता दें कि श्लेषा मिश्रा इस फिल्म के अलावा भी कई फिल्में करती नजर आने वाली हैं। कहा जा रहा है कि लव कनेक्शन के दूसरे पार्ट में भी वे नजर आ सकती हैं। वहीं सुपर स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू और रितेश पांडेय की साथ में बनी उनकी फिल्म भी आने वाले दिनों में दर्शकों के समक्ष होगी।

टॅग्स :भोजपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

बॉलीवुड चुस्कीबीजेपी सांसद और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में चोरी, 5.40 लाख रुपये उड़ा ले गया चोर

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल

भोजपुरीभोजपुरी स्टार पवन सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला?