लाइव न्यूज़ :

कभी हादसा करा देते हैं तो कभी गोली मार देते हैं, मौत की अफवाहों पर बोलीं सपना चौधरी; 5-6 सालों में कई लोगों ने मुझे मार दिया

By अनिल शर्मा | Updated: September 16, 2021 11:06 IST

इस बीच सपना चौधरी ने अपनी मौत की झूठी अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। सपना चौधरी ने स्पॉटबॉय से बातचीत में कहा, मैं इन खबरों की आदी हो चुकी हूं। पिछले पांच से छह सालों में कई लोगों ने मुझे मार दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमौत की अफवाहों पर सपना चौधरी ने कहा का मैं इन खबरों की आदी हो चुकी हूंहरियाणवी डांसर ने कहा, पिछले पांच से छह सालों में कई लोगों ने मुझे मार दिया है

हरियाणाः पिछले दिनों हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी की सड़क हादसे में मौत की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैली थी। एक दैनिक में छपी खबर के मुताबिक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया था कि हरियाणा के सिरसा में एक सड़क हादसा हुआ है जिसमें सपना चौधरी की मौत हो गई है। इसके बाद तो सपना चौधरी को श्रद्धांजलि देने का सिलसिल जारी हो गया।

इस बीच सपना चौधरी ने अपनी मौत की झूठी अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। सपना चौधरी ने स्पॉटबॉय से बातचीत में कहा, मैं इन खबरों की आदी हो चुकी हूं। पिछले पांच से छह सालों में कई लोगों ने मुझे मार दिया है। सपना ने बताया कि जब ऐसी अफवाहें पहली बार फैली थीं तो वह बहुत घबरा गई थीं और तनाव में आ गई थीं।

सपना चौधरी ने कहा कि अब वह ऐसी खबरों की आदी हो चुकी हैं। डांसर ने कहा कि अब वह इस पर रिएक्ट नहीं करती हैं। बकौल सपना चौधरी- अब तो ऐसा लगने लगा है कि हर साल मेरी मौत की खबर आनी ही है। कभी एक्सीडेंट में मार देते हैं, कभी गोली लग गई और कभी कहते हैं हार्ट अटैक आ गया। मेरे साथ मेरा परिवार भी इन खबरों का आदी हो चुका है।

गौरतलब है कि साल 2016 सपना के जहर खाने के बाद निधन की खबर आई थी। वहीं साल 2017 में भी सपना के सड़क हादसे में मौत की अफवाह फैली थी। अभी हाल ही में सपना के निधन की खबर तब सामने आई, जब डांसर प्रीती का 29 अगस्त को रोड एक्सीडेंट में निधन हो गया। इस लड़की को 'जूनियर सपना' के नाम से जाना जाता था।

टॅग्स :सपना चौधरीभोजपुरी सोंगबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल