लाइव न्यूज़ :

रानी चटर्जी की टूट गई शादी, भोजपुरी एक्ट्रेस ने बताई ये वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2021 10:18 IST

रानी चटर्जी ने बताया है कि एक महीने पहले ही उन्होंने मंगेतर मनदीप भामरा संग रिश्ता तोड़ लिया था। दोनों चार साल से साथ थे। फैंस रानी के इस फैसले से हैरान हैं। वहीं परिवार वालों ने भी नाराजगी जाहिर की है।

Open in App
ठळक मुद्देमंगेतर मनदीप भामरा संग रानी चटर्जी ने तोड़ा रिश्ता, चार साल से थे साथरानी चटर्जी के अनुसार रिश्ता एक महीने पहले ही खत्म हो गया थाजबकि इसी साल फरवरी महीने में रानी ने मनदीप भामरा संग शादी करने की घोषणा की थी

मुंबई: भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने अपनी शादी तोड़ दी है। रानी चटर्जी के इस फैसले से उनके फैंस जहां हैरान हैं वहीं उनके परिवारवालों ने इसपर नाराजगी जाहिर की है।

शादी तोड़ने की रानी ने बताई ये वजह

अचानक से शादी तोड़ने के अपने फैसले को लेकर रानी चटर्जी ने कहा कि मैं अपने रूटीन को लेकर काफी डिसिप्लिन रही हूं। इसी बात को लेकर हमारी बनती नहीं थी। रानी ने आगे बताया कि दोनों 4 सालों से साथ थे और मनदीप ने ही उन्हें शादी के लिए मनाया था। एक्ट्रेस के मुताबिक पिछले दो सालों से वो मुझे शादी के लिए मना रहे थे।

एक महीने पहले ही मनदीप से तोड़ लिया ता रिश्ता

रानी चटर्जी की मानें तो एक महीने पहले ही उन्होंने मंगेतर मनदीप भामरा संग रिश्ता तोड़ लिया था। आजतक से बातचीत में उन्होंने कहा- 'हां, मैं और मनदीप अब साथ नहीं हैं। हालांकि हमने एक महीने पहले ही चीजें खत्म कर ली थी लेकिन अब इसे ऑफिशियल कर रही हूं। रानी ने बताया कि एक दूसरे के प्रति कोई रंजिश या गिला शिकवा नहीं है लेकिन मैं उससे फ्रेंडली नहीं हूं। हमारी बातचीत नहीं होती।

नाराज हुआ परिवार

बता दें फरवरी महीने में ही रानी चटर्जी ने मनदीप भामरा संग शादी करने की घोषणा इंस्टाग्राम पर की थी। रानी के मुताबिक यह एक लव-कम अरेंज मैरिज था। यही कारण है कि रानी के शादी तोड़ने पर परिवार खफा है। रानी के मुताबिक वे (परिवारवाले) तो मुझसे कह रहे हैं कि इतना अच्छा लड़का नहीं मिलेगा। दोबारा सोच लो। लेकिन साथ तो हम दोनों को रहना है, जब अभी से ही नहीं बन रही, तो आगे चलकर इसका क्या हश्र होगा।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

विश्वHappy International Women's Day 2026: 'रुकना नहीं, थकना नहीं... आज जश्न है आपकी अजेय शक्ति का', वुमेन्स डे पर इन कोट्स के जरिए करें विश

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल