लाइव न्यूज़ :

अक्षरा-पवन के मामले में घसीटे जाने पर भड़कीं रानी चटर्जी, वीडियो शेयर कर लगाई लताड़

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 19, 2019 13:18 IST

रानी चटर्जी बुल्गारिया में 'खतरों के खिलाड़ी 10' की शूटिंग कर रही थीं, शो से एलिमिनेट होकर जब वह भारत लौटीं तो उन्हें पता चला कि पवन और अक्षरा के मामले में उनका नाम घसीटा जा रहा है

Open in App

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और पवन सिंह का मामला आजकल काफी सुर्खियों में है. अक्षरा ने पवन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर भी करवाई है. अब इस विवाद में अपना नाम आने से रानी चटर्जी भड़क गई हैं. रानी बुल्गारिया में 'खतरों के खिलाड़ी 10' की शूटिंग कर रही थीं.

शो से एलिमिनेट होकर जब वह भारत लौटीं तो उन्हें पता चला कि पवन और अक्षरा के मामले में उनका नाम घसीटा जा रहा है. ऐसे में उन्होंने इंस्टाग्राम पर 5 मिनट का वीडियो शेयर कर करारा जवाब दिया है. वीडियो में रानी ने कहा, ''हमारी इंडस्ट्री में अक्षरा और पवन जी के बीच मामला चल रहा है. कुछ लोग मेरा भी नाम इससे जोड़ रहे हैं. मैं इंडिया से बाहर थी अब जब मैं यहां आई तो लोगों ने मुझे इस बारे में बताया

यहां देखें वीडियोhttps://www.instagram.com/tv/B1Sw0boAURz/?utm_source=ig_web_copy_link

मैं उन लोगों से पूछना चाहती हूं जो ऐसा कह रहे हैं कि रानी चटर्जी ने भी ये लड़ाई लड़ी है, रानी के पास भी फिल्में नहीं थी, उन्हें भी काम से निकाला गया, उन्हें बर्बाद किया गया आदि. मैं पूछना चाहती हूं कि ये सब तुम लोगों को किसने बताया?'' रानी ने कहा कि बात को जाने बिना राय देने का किसी को कोई अधिकार नहीं है.

10 साल पहले उन्होंने अपनी लड़ाई खुद लड़ी और अब किसी भी मामले में उनका नाम न घसीटा जाए. बता दें कि 10 साल पहले रानी और पवन सिंह के अफेयर की खबरें थीं और रानी को धमकी देने वाले शख्स ने गिरफ्तारी के बाद पवन सिंह का नाम लिया था.

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल