लाइव न्यूज़ :

निरहुआ के बड़े भाई बिरहा सम्राट विजय लाल यादव की कार का बाराबंकी में एक्सीडेंट, लखनऊ के वेदांता अस्पताल में भर्ती

By अनिल शर्मा | Updated: June 30, 2022 15:15 IST

विजय लाल समाजवादी पार्टी से कई दशकों से जुड़े हैं। सपा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। वे सपा के सदस्य के रूप में इस बार आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के दौरान धर्मेंद्र यादव के लिए प्रचार करते नजर आए थे। 

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट के मुताबिक हादसा बाराबंकी में हुआ हैफॉर्च्यूनर कार तेज गति में थी जिसपर से ड्राइवर ने अपना संतुलन खो बैठादिनेश लाल ने बताया कि इलाज के लिए विजय लाल को वेदन्ता हॉस्पिटल ले जाया गया है

लखनऊः बिरहा सम्राट व भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के बड़े भाई विजय लाल यादव की कार का एक्सीडेंट हो गया है। हादसे में विजय लाल यादव को गंभीर चोटें आई हैं।  दिनेश लाल यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हादसे की सूचना दी है। निरहुआ ने बताया कि उनके छोटे भाई व अभिनेता प्रवेश लाल यादव और उनके बड़े भाई कवि प्यारे लाल यादव लखनऊ पहुंच रहे हैं।

निरहुआ ने लिखा, दुःखद घटना। विरहा सम्राट बड़े भैया विजय लाल यादव जी की कार लखनऊ जाने के क्रम में दुर्घटना ग्रस्त हो गयी थी। हमारे प्रतिनिधि ने भैया से बात कराया, उन्हें इलाज के लिए वेदन्ता हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। प्रवेश लाल और कवि जी भी लखनऊ पहुँच रहे है। हम लोग भी जल्द भैया के पास पहुँच जाएँगे। बाबा विश्वनाथ भैया को जल्द स्वास्थ्य लाभ दें।

रिपोर्ट के मुताबिक हादसा बाराबंकी में हुआ है। फॉर्च्यूनर कार तेज गति में जा रही थी। इसी बीच ड्राइवर कार पर अपना संतुलन खो बैठा। कार डिवाइडर से जा टकराई और हवा में करीब 20 मीटर तक ऊपर उछल गई और सड़क पर पलट गई। सामने आई तस्वीरों में गाड़ी की हालत देख हादसे का अंदाजा लगाया जा सकता है। कार के परखच्चे उड़ गए हैं। 

विजय लाल समाजवादी पार्टी से कई दशकों से जुड़े हैं। सपा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। वे सपा के सदस्य के रूप में इस बार आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के दौरान धर्मेंद्र यादव के लिए प्रचार करते नजर आए थे। 

टॅग्स :दिनेश लाल यादव (निरहुआ)भोजपुरीलखनऊसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल