लाइव न्यूज़ :

मुंबईः निरहुआ और खेसारीलाल यादव को लेकर दो फिल्मों की घोषणा, लालबाग के राजा का दर्शन 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2022 19:22 IST

मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ जैसे भोजपुरी के तमाम दिग्गज कलाकारों ने भोजपुरी की छोटी सी इंडस्ट्री को आज इतनी बड़ी इंडस्ट्री बना दी।

Open in App
ठळक मुद्देदेश दुनिया में भोजपुरी का नाम और भी बुलंद होगा। हम सब भी मिलकर इस इंडस्ट्री को और बड़ा कर पाएं।

मुंबईः देश में इन दिनों गणपति की धूम है। खास कर मुंबई के लालबाग का गणपति दुनिया भर में मशहूर है, जहां आज फिल्म निर्माता अशोक प्रसाद अभिषेक ने जाकर बप्पा के दर्शन किए और भोजपुरी फिल्मों की तरक्की के लिए बप्पा से कामना की।

अशोक प्रसाद अभिषेक वही निर्माता हैं, जिन्होंने अभी हाल ही में भोजपुरी के दो सुपर स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और खेसारीलाल यादव को लेकर दो अलग - अलग फिल्मों की घोषणा की है। बप्पा के दर्शन के बाद अशोक प्रसाद अभिषेक ने कहा कि विध्नहर्ता की कृपा उनके सच्चे भक्तों पर खूब रहती है।

इसलिए आज हमने लालबाग में आकर उनकी पूजा - अर्चना की और इस इंडस्ट्री के उत्तरोत्तर तरक्की के लिए कामना की। हमें पूरा विश्वास है कि बप्पा हमारी मनोकामना पूर्ण करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही बड़े पैमाने पर इस इंडस्ट्री में फिल्मों का निर्माण होगा, जिससे यह इंडस्ट्री और ऊपर उठे।

कारपोरेट लेवल पर भी यह किसी से कम न हो और अधिक से अधिक लोगों की यह इंडस्ट्री बने। इससे देश दुनिया में भोजपुरी का नाम और भी बुलंद होगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ जैसे भोजपुरी के तमाम दिग्गज कलाकारों ने भोजपुरी की छोटी सी इंडस्ट्री को आज इतनी बड़ी इंडस्ट्री बना दी।

उसी तरह से हम सब भी मिलकर इस इंडस्ट्री को और बड़ा कर पाएं। बप्पा हमें ये सामर्थ्य दें। इससे कि देश दुनिया में भोजपुरी समाज का नाम और बड़ा हो। यह आज की पीढ़ी की जिम्मेदारी भी बनती है, जो बप्पा के आशीर्वाद के बिना संभव नहीं है। 

इस अवसर पर लालबाग में अशोक प्रसाद अभिषेक की टीम के अन्य लोग भी मौजूद रहे, जो लगातार नई फिल्म की तैयारी में जुटे हुए हैं। जल्द ही फिल्म के शूटिंग की खबर दी जाएगी। फिलहाल फिल्म की कहानी और गाने पर जोर शोर से काम चल रहा है। 

टॅग्स :दिनेश लाल यादव (निरहुआ)खेसारी लाल यादवमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल