लाइव न्यूज़ :

VIDEO:'वाट्सएप के मैसेज बनके धनिया' में खेसारी लाल यादव ने काजल राघवानी संग लगाया रोमांस का तड़का, वीडियो देख झूम रहे फैंस

By अमित कुमार | Updated: August 9, 2020 15:08 IST

कोरोना वायरस के कारण खेसारी लाल यादव के गाने पहले के मुकाबले रिलीज नहीं हो पा रही है। इसके बावजूद फैंस उनके पुराने गानों को जमकर एन्जॉय कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देखेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी को अक्सर फैंस से प्यार मिलता रहा है।ये दोनों इस गाने में भी अपनी अदाओं से फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहे हैं।खेसारी लाल यादव के गाने 'वाट्सएप के मैसेज बनके धनिया' को यूट्यूब पर अब तक 13,852,525 से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

भोजपुरी गानों की बात हो सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नाम न आया ऐसा शायद ही कभी हुआ हो। अपनी मधुर आवाज से यूपी-बिहार के साथ-साथ पूरे देश में तहलका मचाने वाले खेसारी लाल यादव का एक और गाना इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। यूट्यूब पर इस गाने को बार-बार देख रहे हैं। खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी को अक्सर फैंस से प्यार मिलता रहा है।

ये दोनों इस गाने में भी अपनी अदाओं से फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहे हैं। खेसारी लाल यादव के गाने 'वाट्सएप के मैसेज बनके धनिया' को यूट्यूब पर अब तक 13,852,525 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। खेसारी लाल और काजल राघवानी की केमिस्ट्री को लोगों काफी एन्जॉय कर रहे हैं। यह गाना भोजपुरी फिल्म 'बागी: एक योद्धा' का है। 

'माल भेटाई मेला' से मिली पहचान 

खेसारी लाल यादव का असली नाम शत्रुघन यादव है। खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली। अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं। खेसारी लाल शुरुआत से ही लोक गायक और साथ ही वो अच्छे डांसर भी हैं। शुरुआत में उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा और ऑर्केस्ट्रा में डांस करते थे।

कभी गुजारा करने के लिए बेचते थे लिट्टी-चोखा 

इसके अलावा परिवार का गुजारा करने के लिए उन्होंने लिट्टी-चोखा भी बेचते थे। कुछ सालों बाद उन्होंने भोजपुरी एल्बम में गाना शुरू किया, जिससे उन्हें उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखण्ड और जहां भोजपुरी बोली जाती है। उन्होंने सैकड़ों भोजपुरी हिट गीत गाए पियवा गए रे हमर सऊदी रे भौजी, सैयां अरब गइले ना, सैयां आइबा की न आइबा और लहंगा में मीटर उनके प्रसिद्ध एल्बम गीत है। 2012 में आई फिल्म 'साजन चले ससुराल' से उन्होंने बड़े पर्दे पर कदम रखा और फिल्म सुपरहिट हो गई।

टॅग्स :खेसारी लाल यादवभोजपुरीभोजपुरी सोंग
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल तक, इन नवरात्रि भजनों की धूम; इंटरनेट पर ट्रेंड हो रहे हैं ये भोजपुरी देवी गीत

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारत'धृतराष्ट्र' हैं लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की तुलना 'दुर्योधन' से?, मैथिली ठाकुर पर खेसारी लाल यादव बोले- ज्ञान अभी बहुत कम

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल