लाइव न्यूज़ :

एक पिता को गलत करने पर मजबूर मत करो, लाइव आकर 'राजपूतों' पर भड़के खेसारी लाल यादव, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2022 14:08 IST

खेसारी ने कहा कि मैं अपने गानों को लेकर पहले ही परेशान हूं, क्यों परेशान किया जा रहा है। गायक ने कहा कि मेरे पहले ही 200 गाने डिलीट कर दिए गए हैं। और अब मेरे परिवार को फिर से टारगेट किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देलाइव में खेसारी लाल यादल ने कहा है कि चारों तरफ से घेरा जा रहा हूं। किसी के बेटी के नाम पर गाना गाना, उसका फोटो इस्तेमाल करना कहां तक सही है।खेसारी ने कहा कि मेरे 200 गाने डिलीट कर दिए गए हैं।

भोजपुरी अभिनेता व गायक खेसारी लाल यादव ने लाइव आकर कहा है कि उनकी बेटी के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर गाना गाया गया है। खेसारी ने कहा कि उनकी बेटी और उनके परिवार को फिर से टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव में कहा कि  ‘मेरे अपनों ने लाइव में किसी को थप्पड़ मार दिया था। उसके लिए राजपूत समाज को लगा था कि पूरे राजपूत समाज को थप्पड़ मारा गया है। उन्होंने हथियार लेकर खेसारी लाल यादव को ढूंढ रहे थे। इसमें कुछ कलाकार बंधू भी थे, जिन्हें लगा था कि राजपूत को थप्पड़ मारना हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

खेसारी ने आगे कहा कि फिर से  मेरी बेटी के नाम और फोटो का इस्तेमाल किया गया है। उसके नाम से गाना गाया है। मैं राजपूत समाज से ये पूछना चाहता हूं कि आप लोग गलत को ऐसे ही हमेशा सपोर्ट करोगे। खेसारी ने कहा कि बहुत लोग कहते हैं कि मैं जातिवाद करता हूं और जब मेरी फैमिली पर बात आती है तो लोग क्यों चुप हो जाते हैं। अब मुझे क्या करना चाहिए जब मेरी बेटी के नाम का फिर से इस्तेमाल किया गया है।

लाइव में खेसारी आगे कहते हैं कि चारों तरफ से घेरा जा रहा हूं। और आप ही के समाज ने घेरा है। उनके नाम में भी यही टाइटल है। उन्होंने एग्रीमेंट में दबोच रखा है कि खेसारी लाल को बर्बाद कर देंगे। मेरा गुनाह यही है कि दूध बेचनेवाला का बेटा हूं। मैं लिट्टी चोखा और दूध बेचकर मेहनत करके यहां आ गया यही मेरा गुनाह है ना। मुझे ऐसे ही स्टारडम नहीं मिल गया, लोगों ने प्यार दिया है मुझे तब सब कुछ मिला।

खेसारी ने कहा कि मैं अपने गानों को लेकर पहले ही परेशान हूं, क्यों परेशान किया जा रहा है। गायक ने कहा कि मेरे पहले ही 200 गाने डिलीट कर दिए गए हैं। और अब मेरे परिवार को फिर से टारगेट किया जा रहा है। मुझे खत्म करने की कोशिश की जा रही है। मैं खत्म नहीं होऊंगा।  किसी के बेटी के नाम पर गाना गाना, उसका फोटो इस्तेमाल करना कहां तक सही है।

टॅग्स :खेसारी लाल यादवभोजपुरी गाना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल तक, इन नवरात्रि भजनों की धूम; इंटरनेट पर ट्रेंड हो रहे हैं ये भोजपुरी देवी गीत

भारत'धृतराष्ट्र' हैं लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की तुलना 'दुर्योधन' से?, मैथिली ठाकुर पर खेसारी लाल यादव बोले- ज्ञान अभी बहुत कम

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल

भोजपुरीभोजपुरी स्टार पवन सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला?