लाइव न्यूज़ :

Bhojpuri Viral Song: अक्षरा सिंह संग मिलकर पवन सिंह ने YouTube पर मचाया धमाल, खूब देखा जा रहा रोमांटिक गाना

By अमित कुमार | Updated: July 30, 2020 14:27 IST

पवन सिंह के पुराने गाने अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। फैंस के बीच पवन सिंह की इमेज एक रोमांटिक हीरो की है और वह हर बार अपने गानों से इसे साबित भी करते रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे अक्षरा और पवन सिंह की ऑनस्क्रीन जोड़ी को हमेशा ही फैंस की ओर से खूब सारा प्यार मिला है।पवन सिंह और अक्षरा सिंह का गाना 'होठलाली में रोटी बोर के' यूट्यूब पर काफी देखा और पसंद किया जा रहा है।

Bhojpuri Video Song: भोजपुरी सिंगर और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। यही वजह है कि यू-ट्यूब पर उनका गाना अक्सर ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल रहता है। अक्षरा सिंह की जोड़ी भोजपुरी के कई एक्टरों के साथ ऑन स्क्रीन खूब पसंद की जाती रही है। लेकिन पवन सिंह के साथ वह सबसे ज्यादा पसंद की गई है। 

अक्षरा और पवन सिंह की ऑनस्क्रीन जोड़ी को हमेशा ही फैंस की ओर से खूब सारा प्यार मिला है। इन दोनों का एक पुराना रोमांटिक गाना इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है।  पवन सिंह और अक्षरा सिंह का गाना 'होठलाली में रोटी बोर के' यूट्यूब पर काफी देखा और पसंद किया जा रहा है। हालांकि, पिछले लंबे समय से ये दोनों स्टार्स किसी गाने में एक साथ नजर नहीं आए हैं। 

वायरल हुआ  'होठलाली में रोटी बोर के' गाना

'होठलाली में रोटी बोर के' के बारे में बात करें तो इस गाने अक्षरा शॉर्ट ड्रेस पहने डांस करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का यह बोल्ड अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने को वेब म्यूजिक भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह गाना 1 अगस्त 2017 को रिलीज किया गया था। अक्षरा सिंह और पवन सिंह का ये सुपरहिट गाना भोजपुरी फिल्म 'त्रिदेव' का है।

फिल्म 'त्रिदेव'के गाने को खूब देख रहे फैंस 

फिल्म 'त्रिदेव' का एक और गाना फैंस बार-बार देख रहे हैं। गाने के बोल हैं... 'चल न पिपरवा के तरवा, ओहिजा सारा काम हो जाई'। इन दोनों की जोड़ी पिछले लंबे अर्से से लोगों का मनोरंजन करते आ रही है। इससे पहले पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना 'दुगो रखले बानी' यूट्यूब पर रिलीज किया गया गया था। इस गाने को भी फैंस से भरपूर प्यार मिला था। 

टॅग्स :पवन सिंहअक्षरा सिंहभोजपुरी सोंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमेरे पति नहीं भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह?, काराकाट विधानसभा सीट से ज्योति सिंह ने भरा नामांकन, हलफनामे में क्या-क्या जिक्र, वैवाहिक स्थिति कॉलम में ‘परित्यक्त नारी’ बताया

बॉलीवुड चुस्कीPawan Jyoti Controversy: मैं भाजपा का सिपाही हूं और चुनाव लड़ने नहीं आया?, भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने अटकलों को किया खारिज, पत्नी ज्योति सिंह लड़े इलेक्शन?

बॉलीवुड चुस्कीबिहार विधानसभा चुनाव: मैथिली ठाकुर, पवन सिंह, ऋतेश रंजन पांडेय, आलोक कुमार, शिल्पी राज, खेसारी लाल यादव लड़ेंगे इलेक्शन, देखिए किस दल से अजमाएंगे किस्मत?

भारतजन सुराज पार्टी से चुनाव लड़ेंगी भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह?, काराकाट सीट से आजमाएंगी किस्मत!

भारतपवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का आरोप, भोजपुरी स्टार ने उन्हें प्रताड़ित किया, कहा- 'वह मुझे गर्भपात की गोलियां देता था'

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल

भोजपुरीभोजपुरी स्टार पवन सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला?

भोजपुरीभोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता को लेकर चिंतित हुए रवि किशन, इसे खत्म करने की मांग की

भोजपुरीफटे कपड़े, बिखरे बाल..., हुलिया देख पहचान पाना मुश्किल, भोजपुरी स्टार पवन सिंह की हालत देख फैन्स के उड़े होश