लाइव न्यूज़ :

भोजपुरी गायक पवन सिंह ने दाखिल की तलाक की अर्जी, पहली पत्नी कर चुकी है आत्महत्या, दूसरी ने लगाया गंभीर आरोप

By अनिल शर्मा | Updated: April 28, 2022 14:22 IST

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भोजपुरी गायक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इन सबके चलते पवन सिंह अब ज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपवन सिंह कि पत्नी ज्योति सिंह यूपी के बलिया की रहने वाली हैंभोजपुरी गायक पवन सिंह और ज्योति सिंह की साल 2018 में शादी हुई थी

आराः भोजपुरी सिनेमा जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। अक्सर विवादों में रहने वाले भोजपुरी स्टार गायक व अभिनेता पवन सिंह अपनी पत्नी से तलाक लेने जा रहे हैं। इस बाबत उन्होंने आरा के फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी  भी दाखिल कर दी है। वहीं पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। गौरतलब है कि पवन सिंह की पहली पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी।

ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर मारपीट करने और गाली गलौज का आरोप लगाया है

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भोजपुरी गायक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इन सबके चलते पवन सिंह अब ज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहते हैं। उन्होंने आराव्यवहार न्यायालय के फैमली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। गुरुवार कोर्ट में ज्योति सिंह पहुंचीं, लेकिन पवन सिंह नहीं पहुंचे। तलाक के लिए अर्जी पवन सिंह ने ही दी है जिसपर 26 मई को सुनवाई होगी।

पवन सिंह ने पत्नी का शादी के बाद दो बार कराया गर्भपातः ज्योति सिंह के वकील

इस बाबत पवन सिंह की पत्नी के वकील का कहना है कि भोजपुरी अभिनेता और उनकी पत्नी के बीच नहीं पट रही है। दोनों ने विवाद होते रहता है. इसी विवाद को लेकर तलाक की अर्जी दी गई है। यही नहीं ज्योति सिंह के वकील ने कहा  है कि पवन सिंह शादी के बाद से पत्नी पर अत्याचार करते थे। उनके साथ मारपीट और गाली गलौज किया करते थे। ज्योति सिंह के वकील ने यह भी खुलासा किया कि शादी के बाद ज्योति सिंह का पवन सिंह ने दो बार गर्भपात कराया।

2018 में हुई थी ज्योति सिंह और पवन सिंह की शादी

पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी साल 2018 में हुई थी। बलिया के चितबड़ागांव में एनएच 31 किनारे स्थित होटल में पवन सिंह अपने पैतृक गांव आरा के जोकहरी गांव से बरात लेकर पहुंचे थे। वहां दोनों ने सात फेरे लिए थे। सूत्रों का कहना है कि शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के संबंध में खटास आनी शुरू हो गई थी। वहीं शादी के बाद अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर ये आरोप लगाते हुए उनसे नाता तोड़ लिया कि शादी के बाद भी उनके साथ रिलेशनशिप में रहना चाहते थे।

पहली पत्नी ने आत्महत्या कर लिया था

बता दें पवन सिंह की पहली पत्‍नी नीलम सिंह थीं। दोनों की शादी 2014 में हुई थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही आठ मार्च 2015 को नीलम ने सुसाइड कर लिया था। नीलम का शव पंखे से लटकता मिला था। 

टॅग्स :पवन सिंहभोजपुरीआरा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः निशांत कुमार, रामनाथ ठाकुर, हरिवंश नारायण सिंह और पवन सिंह हो सकते प्रत्याशी?, बीजेपी-जदयू ने नाम किए फाइनल?

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल