लाइव न्यूज़ :

'अग्निपथ' स्कीम को लेकर बिहार में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों पर भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल की आई प्रतिक्रिया, नेहा सिंह राठौर ने भी किया पोस्ट

By अनिल शर्मा | Updated: June 17, 2022 15:17 IST

फेसबुक पोस्ट में खेसारी ने लिखा- भाइयों, इस हो हल्ले और हंगामे से कुछ हासिल नहीं होनेवाला। शांति से सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देखेसारी लाल ने प्रदर्शनकारियों से हिंसक विरोध को खत्म करने के अपील की है भोजपुरी गायक ने अपील में कहा कि इस हो हल्ले और हंगामे से कुछ हासिल नहीं होनेवालाभोजपुरी गायिका नेहा सिंह ने प्रदर्शनकारियों से सांसद और विधायक के घर के सामने तिरंगा लेकर दबाव बनाने की बात कही है

पटनाः बिहार समेत देश के कई राज्यों में सेना में भर्ती को लेकर सरकार द्वारा लाए गाई नई योजना 'अग्निपथ' के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। बिहार और यूपी में कई ट्रेनों को फूंक दिया गया। स्टेशनों पर तोड़फोड़ की गई। बिहार में उग्र विरोध को देखते हुए भोजपुरी के मशहूर गायक-अभिनेता खेसारी लाल यादव ने प्रतिक्रिया दी है।

खेसारी लाल ने बिहार के प्रदर्शनकारियों से हिंसक प्रदर्शन को तत्काल रोकने की अपील की है। खेसारी लाल ने कहा कि यह रास्ता सही नहीं, सरकार तक ठीक तरह से अपनी बात पहुंचाइए। खेसारी लाल ने फेसबुक पोस्ट के जरिए प्रदर्शन कर रहे छात्रों से कहा है कि ऐसा करके कुछ हासिल होने वाला नहीं है।

फेसबुक पोस्ट में खेसारी ने लिखा- भाइयों, इस हो हल्ले और हंगामे से कुछ हासिल नहीं होनेवाला। शांति से सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की जरूरत है। समाधान निकलेगा। ऐसे ट्रेन जलाकर लोगों को परेशान करने की जरूरत नहीं है। बाकी जय हिंद। जय भारत। अपने भाई खेसारी का यह बात मान लें।

खेसारी लाल के साथ लोकगीतों के लिए सोशल मीडिया पर मशहूर गायिका नेहा सिंह राठौर ने भी अग्निपथ को लेकर हिंसक विरोधों पर अपनी बात रखी है। नेहा ने हिंसक प्रदर्शनों पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि जब सब कुछ धीरे धीरे बर्बाद किया जा रहा था तब तो आप धर्म का चीलम फूंककर अब्दुल को टाइट कर रहे थे!

नेहा ने फेसबुक पोस्ट में लिखाः रेलवे का नुकसान आपका अपना नुकसान है. इन्हीं ट्रेनों में बैठकर आप भर्ती देखने जाते रहे हैं न! फिर क्यों जला रहे हैं इन्हें? अब ट्रेन फूंकने से कुछ नहीं होगा। जब सब कुछ धीरे धीरे बर्बाद किया जा रहा था तब तो आप धर्म का चीलम फूंककर अब्दुल को टाइट कर रहे थे!

प्रदर्शन, आंदोलन यथासम्भव अहिंसक हों तभी उनके सफल होने की गुंजाइश रहती है। यह कुछ महीने पहले किसान दिखा भी चुके हैं। ट्रेन फूंकने, बस जलाने और तोड़फोड़ करने से ज्यादा बेहतर है कि अपने-अपने सांसद और विधायक के घर के सामने तिरंगा लेकर बैठिए और उनके ऊपर दबाव बनाइये।

टॅग्स :खेसारी लाल यादवअग्निपथ स्कीमबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल