लाइव न्यूज़ :

भोजपुरी फिल्म "पापा मैं छोटी से बड़ी हो गई" का ट्रेलर वायरल!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 31, 2023 18:44 IST

ट्रेलर ने अपने रिलीज़ के 72 घण्टे के अंदर ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 1 मिलियन के माइल स्टोन को पार करके एक कीर्तिमान ही बना दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म के ट्रेलर को देखकर अभिनेता कृष्ण कुमार के अभिनय को निगेटिव मार्क कर रहे थे।अभिनय के इस प्रारूप की प्रशंसा करते नहीं थक रहे।

वो कहते हैं न कि किसी चीज़ को शिद्दत से चाहो तो उसे क़ायनात भी मिलने से नहीं रोक सकती। यही वाक्या चरितार्थ हुआ है भोजपुरी फिल्म "पापा मैं छोटी से बड़ी हो गई" के साथ। कल तक जो लोग इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर अभिनेता कृष्ण कुमार के अभिनय को निगेटिव मार्क कर रहे थे।

आज वो ही उनके अभिनय के इस प्रारूप की प्रशंसा करते नहीं थक रहे। ट्रेलर ने अपने रिलीज़ के 72 घण्टे के अंदर ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 1 मिलियन के माइल स्टोन को पार करके एक कीर्तिमान ही बना दिया है। ओम शांति की जोड़ी को चहुंओर से दर्शकों का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है।

हर उम्र के लोगों की कहानी को देखते हुए और इस फ़िल्म के प्रति लोगों की माउथ पब्लिसिटी बड़ा रोल अदा कर रही है और उम्मीद है कि ये ट्रेलर और अधिक वायरल होगा। कन्टेन्ट प्रधान श्रृंखला में यह फ़िल्म बहुत बड़ी हिट साबित हो सकती है। शायद इसी का अंदाज़ा SRK म्यूज़िक वालों को पहले ही लग गया था इसीलिए उन्होंने इसके सारे राइट्स महँगे दाम देकर ख़रीद लिए थे।

निर्माता कृष्ण कुमार की मयूरी पायल फिल्म्स और ओम इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म पापा मैं छोटी से बड़ी हो गई में अभिनेता कृष्ण कुमार के साथ अभिनय में सोनम तिवारी, विनोद मिश्रा, समर्थ चतुर्वेदी,शकीला मज़ीद, जे नीलम,बालेश्वर सिंह,सीपी भट्ट, संजू सोलंकी, नागेंद्र उजाला आदि ने अभिनय किया है।

फ़िल्म के सह निर्माता विक्रम सिंह हैं। कथा पटकथा और संवाद कृष्ण कुमार ने लिखे हैं, जबकि निर्देशन सम्राट सिंह ने किया। फिल्म का संगीत अमन श्लोक व अशोक राव ने दिया है, वहीं गीत के बोल लिखे हैं अरविंद तिवारी, नागेंद्र उजाला व अशोक राव ने। डीओपी एडिटर और डीआई का काम सम्राट सिंह ने ही किया है। फ़िल्म में मारधाड़ सलीम साजन की देखरेख में हुआ है। प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं।

टॅग्स :भोजपुरी गानामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीआकांक्षा दुबे मौत मामले में फिर बढ़ी समर सिंह की मुश्किलें, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

भोजपुरीगानों की लोकप्रियता में क्या शालीनता का दम घुट रहा है ?

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड