लाइव न्यूज़ :

Bhojpuri Film: बड़े पर्दे पर लौंडा नाच करते नजर आएंगे दिनेशलाल यादव निरहुआ, 23 सितंबर को रिलीज होगी ‘नाच बैजू नाच’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2022 12:08 IST

दिनेशलाल यादव निरहुआ स्टारर फिल्म ‘नाच बैजू नाच' 23 सितंबर को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण निर्माता-निर्देशक-लेखक लाल विजय शाहदेव ने किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे‘लौंडा नाच’ पर आधारित भोजपुरी फ़िल्म ‘नाच बैजू नाच’ इसी हफ्तो हो रही है रिलीज।फिल्म में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ लौंडा नाच करते नजर आएंगे।

पटना: बिहार की लुप्त होती लोक कला ‘लौंडा नाच’ पर आधारित भोजपुरी फ़िल्म ‘नाच बैजू नाच’ 23 सितंबर को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में आजमगढ़ के सांसद और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ लौंडा नाच करते नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण निर्माता-निर्देशक-लेखक लाल विजय शाहदेव ने किया है। 

दिनेशलाल यादव निरहुआ स्टारर फिल्म ‘नाच बैजू नाच’ से भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री को भी बहुत ज़्यादा उम्मीदें हैं। लाल विजय शाहदेव ने फिल्म को लेकर कहा कि इस फिल्म से दर्शक अपने परिवार के साथ फिर से भोजपुरी फिल्मों से जुड़ेंगे। इस फिल्म में भोजपुरी लोक गीतों का भरपूर उपयोग किया गया है। इसका संगीत चंदन तिवारी और दीपक श्रेष्ठ ने दिया है।

हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर दिल्ली में रिलीज़ किया गया, जिसे दर्शकों का अपार समर्थन मिल रहा है। इस अवसर पर भोजपुरी फ़िल्मों के दिग्गज कलाकार रवि किशन और मनोज तिवारी मौजूद थे, जिन्होंने फिल्म की बहुत तारीफ भी की। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में दिग्गज कलाकारों में ख़ुशबू शर्मा, प्रगति चौरसिया, दधि पांडेय, नीतू पांडेय, रवि झाँकल, कीयारा कंठेवाल, नीलम पांडेय, उल्हास कुदवा, फूल सिंह, विनोद आनंद, ललित कुमार शामिल हैं।

 पिछले दो दशक से ज्यादा समय से मुंबई में काम कर रहे फिल्म के निर्माता-निर्देशक और लेखक लाल विजय शाहदेव ने बताया कि उनका लक्ष्य भारत के सभी मुख्य क्षेत्रीय भाषाओं पर फ़िल्म निर्माण कर एक नया कीर्तिमान बनाने का है। इस पर पिछले कई सालों से तैयारी शुरू हो चुकी है। 

हिंदी फिल्मों के निर्माण के साथ लाल विजय ने क्षेत्रिय भाषाओं पर फ़िल्म बनाने को लेकर बहुत गम्भीर हैं।  क्षेत्रीय भाषाओं में उन्होंने सबसे पहले अपने प्रदेश झारखंड के नागपुरी भाषा पर 'फूलमनिया' नाम की फिल्म  बनाई था, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा। यह फिल्म झारखंड की ज्वलंत मुद्दे डायन प्रथा पर आधारित थी।

टॅग्स :दिनेश लाल यादव (निरहुआ)भोजपुरी सोंगभोजपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल तक, इन नवरात्रि भजनों की धूम; इंटरनेट पर ट्रेंड हो रहे हैं ये भोजपुरी देवी गीत

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल