लाइव न्यूज़ :

भोजपुरी फिल्म 'फरिश्ता' होली पर होगी रिलीज, खेसारी लाल यादव दिखेंगे दमदार रोल में, जानें क्या है कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 4, 2023 20:42 IST

फिल्म फरिश्ता को रिलीज करने के लिए लगभग सारी तैयारियां हो चुकी हैं। देशभर में होली के अवसर पर रिलीज होगी।

Open in App
ठळक मुद्देट्रेलर को पहले ही भोजपुरी के दर्शक खूब पसंद किया है।फिल्म में खेसारी लाल यादव का किरदार एक पागल का है। फुल फ्लेज बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं। 

भोजपुरी फिल्म 'फरिश्ता' इस होली 9 मार्च को देश भर के सिनेमा घरों में होगी। उससे पहले फिल्म 'फरिश्ता' को लेकर मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया  गया, जहां भोजपुरी के हिट मशीन खेसारीलाल यादव भी मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि फिल्म 'फरिश्ता' मेरे लिए नया अनुभव था। चैलेंजिंग भी था, क्यूँकि सब कुछ समझते हुए भी ना समझ की ऐक्टिंग करना आसान नहीं होता है। मुझे इस फिल्म में यही किरदार निभाना था, जो मेरे लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। लेकिन जब आपके आस पास अच्छे लोगों की प्रेरणा होती है, तो आप कुछ भी कर सकते हैं। वो मैंने किया। 

खेसारीलाल यादव ने कहा कि फिल्म 'फरिश्ता' की कहानी 3 लोग जानते हैं। इसकी कहानी मैं, श्रद्धा और अमित शुक्ला को पता है। यह 9 मार्च से सबों को पता लग जाने वाली है। उन्होंने कहा कि 45 डिग्री की गर्मी में पागल के कॉस्टयूम में 24 घंटा रहना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि ट्रेलर को जिस तरह से लोगों को रेस्पॉन्स मिला।

उससे हम सभी उत्साहित हैं। हमने कोशिश की है एक अच्छा सिनेमा देने की, बाँकी जनता का प्यार। उन्होंने कहा कि दुनिया लड़की गर्ल फ्रेंड के लिए पागल होती है, लेकिन वो आदमी किस लिए पागल है। इसके लिए फिल्म देखना होगा। इस फिल्म में मेरे किरदार की पगलपंती अलग लेवल है।

हिंदुस्तान के साथ – साथ दुबई में भी इस फिल्म के ट्रेंड करने के सवाल पर कहा कि यह हमारे भाषा और कल्चर को मिल रहा प्यार है। मैं अपनी भाषा को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहा हूँ। बता दें कि फिल्म फरिश्ता की प्रस्तुति वेब म्यूजिक और निर्माण गंगोत्री स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड ने किया है।

फिल्म के निर्माता एसएस रेड्डी और निर्देशक लाल बाबू पंडित हैं। फिल्म की कहानी अरविंद तिवारी ने लिखी है और संगीत कृष्णा बेदर्दी का है। लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी और अरविंद तिवारी का है।  फिल्म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। डीओपी आरआर प्रिंस हैं। फिल्म में खेसारी लाल यादव और मेघा श्री के साथ साथ पूजा गांगुली, अमित शुक्ला, श्रद्धा नवल, प्रकाश जैश, सोनू पांडेय, रिंकू भारती और खुशबू यादव मुख्य भूमिका में हैं। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं।

टॅग्स :खेसारी लाल यादवभोजपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारत'धृतराष्ट्र' हैं लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की तुलना 'दुर्योधन' से?, मैथिली ठाकुर पर खेसारी लाल यादव बोले- ज्ञान अभी बहुत कम

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

बॉलीवुड चुस्कीबीजेपी सांसद और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में चोरी, 5.40 लाख रुपये उड़ा ले गया चोर

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल