लाइव न्यूज़ :

फिल्म "भारत माता की जय" के लिए कैलाश खेर ने गाया शानदार टाइटल गीत, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2023 22:12 IST

पूरी शूटिंग गोरखपुरी और मुंबई के लोकेशन में शूट की गई है। इस फिल्म में भोजपुरिया बाहुबली प्रिंस सिंह राजपुरी मुख्य भूमिका में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगाने को लेकर अपनी खास बात शेयर की।फिल्म पूरी दुनिया में धूम मचाएगी।

दुनियाभर में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरने वाले सिंगर कैलाश खेर ने भोजपुरी फिल्म 'भारत माता की जय' के फिल्म टाइटल सॉन्ग रिकॉर्ड किया। मुंबई के वर्सोवा इस्थित कैलाश खेर के स्टूडियो में टाइटल सॉन्ग की रिकॉर्डिंग की गयी।

 

कैलाश खेर द्वारा गाये गए इस गाने का संगीत मधुकर आनंद ने दिया, वही गीत लिखा गया है विनय बिहारी ने। गाने को बेहद ही खास अंदाज में बनाया गया है। फिल्म के मेकर्स अब इस गाने को बेहद ही भव्य पैमाने पर शूट करेंगे। इस फिल्म की पूरी शूटिंग गोरखपुरी और मुंबई के लोकेशन में शूट की गई है। इस फिल्म में भोजपुरिया बाहुबली प्रिंस सिंह राजपुरी मुख्य भूमिका में हैं।

 

कैलाश खेर ने गाने की रिकॉर्डिंग के बाद इस फिल्म और इस गाने को लेकर अपनी खास बात शेयर की। उन्होंने कहा ''भारत माता की जय यह फिल्म का नाम लेते ही मेरे रोम-रोम पुलकित हो रहे है। यह फिल्म भोजपुरी फिल्म है लेकिन यकीं मानिये  यह फिल्म पूरी दुनिया में धूम मचाएगी।

दर्शकों के दिलो पर राज करेगी। मैं दर्शकों से यही निवेदन करता हूँ की आप इस फिल्म को देखे और अपना प्यार दे। फिल्म के निर्देशक सुजीत सिंह , निर्माता सतीश पोद्दार और धर्म मिश्रा , अभिनेता प्रिंस सिंह राजपूत, और गीतकार विनय बिहारी को मैं अपना प्यार देता हूँ।''

आपको बताया दें कि  'भारत माता की जय' एक शानदार देशभक्ति फिल्म बनी है फिल्म में एक्शन, इमोशन, देश प्रेम से ओत प्रोत है। मुंबई में फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन तेजी से चल रहा है। इस फिल्म का निर्देशक सुजीत कुमार सिंह ने किया है, वही निर्माता सतीश पोद्दार और धर्म मिश्रा है।

लेखक एस के चौहान हैं, संगीत मधुकर आनंद हैं, एक्शन प्रदीप खड्का सह निर्देशन कुंदन सिंह, एडिटर दीपक जोल और डीओपी प्रमोद पांडेय हैं। इस फिल्म में प्रिंस सिंह राजपूत, पायस पंडित, सुशील सिंह, उमेश सिंह, अमित शुक्ला, बृजेश त्रिपाठी, संजय वर्मा, रामजन साह, अनूप अरोड़ा, सी पी भट्ट, संजू सोलंकी और बालेश्वर सिंह मुख्य भूमिका में हैं।

टॅग्स :भोजपुरी गानागोरखपुरमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल