लाइव न्यूज़ :

भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर दी जान, इस बड़े गायक-अभिनेता को कर रही थीं डेट

By अनिल शर्मा | Updated: March 26, 2023 13:59 IST

पवन सिंह के साथ आकांक्षा दुबे का आज ही एक गाना 'आरा कभी नहीं हारा' रिलीज हुआ है जिसका पोस्टर उन्होंने इंस्टा पर कुछ ही घटें पहले शेयर किया था।  

Open in App
ठळक मुद्देआकांक्षा मशहूर गायक-अभिनेता समर सिंह को डेट कर रही थीं। आकांक्षा पिछले काफी समय से समर सिंह के साथ रिश्ते में थीं।समर सिंह और आकांक्षा दुबे अक्सर साथ ही नजर आते थे।

भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री-मॉडल आकांक्षा दुबे ने रविवार खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि आकांक्षा ने वाराणसी के एक होटल में फांसी लगाकर जान दे दी है। होटल के कमेर में उनको फंदे पर लटकते पाया गया। अभी कारणों का पता नहीं चल पाया है कि आखिर अभिनेत्री ने अपनी जान क्यों दी।

आकांक्षा दुबे ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट गानों में काम किया। कई फिल्में भी कीं। रिपोर्ट के मुताबिक, आकांक्षा मशहूर गायक-अभिनेता समर सिंह को डेट कर रही थीं। आकांक्षा पिछले काफी समय से समर सिंह के साथ रिश्ते में थीं। दोनों अक्सर साथ में ही नजर आते थे।

आकांक्षा ने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर समर सिंह के साथ कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। वहीं वेलेंटाइन पर भी आकांक्षा ने समर सिंह के साथ तस्वीर पोस्ट की वेलेंटाइन डे विश किया है।

गौरतलब बात है कि आकांक्षा ने समर सिंह के साथ ही अधिकतर भोजपुरी गाने किए हैं। समर सिंह के गानों पर वे अक्सर रील्स भी बनाती थीं। फैंस को भी दोनों की जोड़ी अच्छी लगती थी। हालांकि यह जोड़ी अब हमेशा के लिए टूट गई। 

बता दें, समर सिंह के अलावा आकांक्षा दुबे ने पवन सिंह और अरविंद अकेला कल्लू के साथ काम किया था। पवन सिंह के साथ उनका आज ही एक गाना 'आरा कभी नहीं हारा' रिलीज हुआ जिसका पोस्टर उन्होंने इंस्टा पर कुछ ही घटें पहले शेयर किया था।  

टॅग्स :भोजपुरी गानावाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल