लाइव न्यूज़ :

साइना, सिंधु और प्रणय मलेशिया मास्टर्स के दूसरे दौर में, श्रीकांत हारे

By भाषा | Updated: January 8, 2020 20:39 IST

Open in App

एचएस प्रणय ने विश्व में दसवें नंबर के खिलाड़ी कैंटा सुनेयामा को हराकर महिला शटलर पीवी सिंधु और साइना नेहवाल के साथ बुधवार को मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया। विश्व में 26वें नंबर के प्रणय ने पहले दौर के मैच में केवल 34 मिनट में सुनेयामा को 21-9, 21-17 से पराजित किया। प्रणय को हालांकि गुरुवार को दूसरे दौर में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी जापान के केंटो मोमोटा का सामना करना होगा जो बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं।

मोमोटो ने एक अन्य भारतीय पारूपल्ली कश्यप को 43 मिनट में 21-17, 21-16 से हराया। विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता बी साई प्रणीत और किदाम्बी श्रीकांत को हालांकि पुरुष एकल से बाहर का रास्ता देखना पड़ा। मौजूदा विश्व चैंपियन और छठी वरीय सिंधु ने पहले दौर में रूस की येवगेनिया कोसेत्सकाया को सिर्फ 35 मिनट में 21-15, 21-13 से हराया।

लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना ने बेल्जियम की लियाने टेन को सिर्फ 36 मिनट में 21-15 21-17 से हराया। ये दोनों खिलाड़ी पहली बार आमने सामने थीं। सिंधू और साइना दोनों पिछले कुछ समय से खराब फार्म से जूझ रही थी और कई टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में ही बाहर हो गईं थीं।

इससे पहले प्रणीत को इस सुपर 500 टूर्नामेंट के पहले दौर में डेनमार्क के रासमुस गेमके के खिलाफ 11-21 15-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। श्रीकांत को दूसरे वरीय चीनी ताइपे के चाउ टिएन चेन के खिलाफ सिर्फ 30 मिनट में 17-21 5-21 से हार का सामना करना पड़ा था।

टॅग्स :साइना नेहवालपी वी सिंधुइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला